आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशन में भोपाल में विशेष स्वच्छता अभियान, CTU और GVP पॉइंट्स पर कराई गई व्यापक साफ-सफाई

---Advertisement---

आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशन में भोपाल में विशेष स्वच्छता अभियान, CTU और GVP पॉइंट्स पर कराई गई व्यापक साफ-सफाई

 

शहर के चिन्हित कचरा संवेदनशील स्थलों पर नगर निगम की विशेष मुहिम, स्वच्छ एवं सुंदर भोपाल बनाने पर जोर

 

भोपाल। नगर पालिक निगम भोपाल द्वारा आयुक्त श्री रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशन में शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत शहर के अलग-अलग स्थानों पर CTU एवं GVP पॉइंट्स को चिन्हित कर विशेष साफ-सफाई कराई गई।

 

नगर निगम की स्वच्छता टीमों ने चिन्हित स्थलों पर पहुंचकर जमा कचरे और गंदगी को हटाया। विशेष रूप से ऐसे स्थानों पर ध्यान केंद्रित किया गया, जहां बार-बार कचरा एकत्रित होने और गंदगी फैलने की समस्या सामने आती है।

 

आयुक्त श्री रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशन में संचालित इस अभियान का उद्देश्य कचरा संवेदनशील स्थलों की स्थिति में सुधार लाना, सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखना और शहर में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

 

नगर निगम द्वारा नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाएं तथा स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं।

 

स्वच्छ भोपाल, सुंदर भोपाल — नगर निगम का संकल्प, नागरिकों

का सहयोग।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment