अस्पताल में भर्ती हुआ निलंबित पटवारी, शौचालय के बहाने पुलिस को चकमा देकर फरार

---Advertisement---

अस्पताल में भर्ती हुआ निलंबित पटवारी, शौचालय के बहाने पुलिस को चकमा देकर फरार

सिंगरौली। शासकीय भूमि में कथित हेराफेरी और धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार निलंबित पटवारी राजेश नामदेव पुलिस अभिरक्षा से जिला अस्पताल से फरार हो गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाना था, लेकिन मेडिकल जांच के दौरान बीमारी का हवाला देकर वह अस्पताल में भर्ती हो गया।

शुक्रवार सुबह आरोपी ने शौचालय जाने का बहाना बनाया और पुलिसकर्मियों को चकमा देकर अस्पताल से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आरोपी की तलाश में कोतवाली और मोरवा पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

मामले में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। सुरक्षा में तैनात एएसआई गुलाब प्रसाद बहोरोलिया और आरक्षक श्यामबाबू सिंह को निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया गया है।

4.470 हेक्टेयर शासकीय जमीन में हेराफेरी का आरोप

मामला मोरवा थाना क्षेत्र के कतरिहार गांव का है। आरोप है कि शासकीय भूमि के खसरा नंबर 356 में हेराफेरी कर करीब 4.470 हेक्टेयर जमीन को फर्जी तरीके से दर्ज कराया गया। जांच के बाद वर्ष 2015 में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया था।

अब सवाल यह है कि जिस आरोपी को पुलिस की निगरानी में न्यायालय ले जाना था, वह अस्पताल से आखिर इतनी आसानी से कैसे फरार हो गया? पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और अस्पताल में आरोपी की निगरानी पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment