निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार की पहल से विद्यार्थियों ने जाना नगर निगम का कामकाज, विकास कार्यों से हुए रूबरू

---Advertisement---

निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार की पहल से विद्यार्थियों ने जाना नगर निगम का कामकाज, विकास कार्यों से हुए रूबरू

 

जबलपुर। नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार की पहल पर विद्यार्थियों को शहर की प्रशासनिक व्यवस्था और नागरिक सेवाओं से परिचित कराने के उद्देश्य से विशेष शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस अभिनव पहल के अंतर्गत गौरीघाट, पॉलिपाथर स्थित सत्यप्रकाश पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने नगर निगम मुख्यालय, वेस्ट टू एनर्जी प्लांट तथा ललपुर फिल्टर प्लांट का भ्रमण कर नगर निगम की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा।

 

नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज एवं निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए निगम सदन की कार्यप्रणाली, शहर के विकास से जुड़े निर्णयों, जनहित के कार्यों और नागरिक सहभागिता के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। निगमायुक्त ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जागरूक नागरिक ही स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने सरल और सहज भाषा में उत्तर दिया।

 

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने वेस्ट टू एनर्जी प्लांट में कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन और उससे ऊर्जा उत्पादन की प्रक्रिया को देखा। वहीं ललपुर फिल्टर प्लांट में नर्मदा जल के शुद्धिकरण और शहर तक पेयजल आपूर्ति की पूरी व्यवस्था को समझा।

 

निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के नेतृत्व में नगर निगम लगातार स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जनजागरूकता और विद्यार्थियों को व्यवहारिक शिक्षा से जोड़ने की दिशा में नवाचार कर रहा है। यह शैक्षणिक भ्रमण भी उसी श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है, जिससे नई पीढ़ी में नागरिक दायित्वों, पर्यावरण संरक्षण और लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जागरूकता विकसित हो सके।

 

इस अवसर पर अपर आयुक्त वी.एन. बाजपेई, मनोज श्रीवास्तव, कार्यालय अधीक्षक दिलीप दुबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन नोडल अधिकारी एवं उपायुक्त अंकिता जैन ने किया।

 

विद्यालय प्रबंधन एवं विद्यार्थियों ने इस ज्ञानवर्धक पहल के लिए नगर निगम प्रशासन, विशेष रूप से निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार का आभार व्यक्त किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment