मध्य प्रदेश राज्य मानवाधिकार संगठन की तीनों इकाइयों ने शान से मनाया स्वतंत्रता दिवस
जबलपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश राज्य मानवाधिकार संगठन की जिला इकाई, नगर इकाई एवं महिला नगर इकाई ने अलग-अलग स्थानों पर गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में राष्ट्रध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया।
जिला इकाई द्वारा नर्मदा नगर स्थित जिला कार्यालय, नगर इकाई द्वारा संजीवनी नगर स्थित अर्धनारीश्वर मंदिर परिसर तथा महिला नगर इकाई द्वारा स्नेह नगर, कछपुरा ब्रिज के समीप ध्वजारोहण किया गया।
तीनों इकाइयों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने राष्ट्रध्वज को नमन करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता, स्वतंत्रता और मानवाधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया। अलग-अलग स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में देशभक्ति का उत्साह दिखाई दिया।
“जय हिंद” और “वंदे मातरम्” के उद्घोष से गूंजे आयोजन, राष्ट्रध्वज के सम्मान में सभी ने व्यक्त की अपनी प्रतिबद्धता।










