जनसुनवाई में 122 आवेदन, कलेक्टर ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं; अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश

---Advertisement---

जनसुनवाई में 122 आवेदन, कलेक्टर ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं; अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश

 

जबलपुर। मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में कुल 122 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 43 दोबारा प्रस्तुत किए गए आवेदन शामिल हैं।

 

आवेदनों में अनुग्रह सहायता राशि, अतिक्रमण, रिकॉर्ड सुधार, जर्जर मकान, मालिकाना हक, धान भुगतान, सीमांकन, नामांतरण एवं बैंक शाखा से संबंधित शिकायतें शामिल रहीं। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का नियमानुसार एवं समय-सीमा में त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

 

जनसुनवाई में अपर कलेक्टर रविशंकर राय, एके सिंह, शैलेंद्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर हिमांशु सोनी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment