जबलपुर की ऐतिहासिक उपलब्धि पर एयरपोर्ट में हुआ भव्य स्वागत, अपर आयुक्त अशफाक कुरैशी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया अभिनंदन

---Advertisement---

जबलपुर की ऐतिहासिक उपलब्धि पर एयरपोर्ट में हुआ भव्य स्वागत, अपर आयुक्त अशफाक कुरैशी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया अभिनंदन

जबलपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में देशभर में द्वितीय स्थान प्राप्त कर संस्कारधानी जबलपुर ने स्वच्छता के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस गौरवपूर्ण सफलता के बाद जबलपुर आगमन पर डुमना एयरपोर्ट में नगर निगम भोपाल के आयुक्त श्री रामप्रकाश अहिरवार एवं जबलपुर के तत्कालीन निगम आयुक्त का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर जबलपुर नगर निगम के अपर आयुक्त श्री अशफाक कुरैशी ने एयरपोर्ट पहुंचकर दोनों अधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

जबलपुर को स्वच्छ सर्वेक्षण में देशभर में दूसरा स्थान दिलाने में तत्कालीन निगम आयुक्त के कुशल नेतृत्व, कार्यशैली, अथक मेहनत, दूरदर्शिता और बेहतर प्रशासनिक प्रबंधन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके मार्गदर्शन में नगर निगम की टीम, अधिकारियों, कर्मचारियों और सफाई मित्रों ने स्वच्छता के क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्य किया। वहीं, अपर आयुक्त अशफाक कुरैशी सहित निगम के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों ने इस उपलब्धि को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

एयरपोर्ट पर हुए स्वागत के दौरान इस उपलब्धि को जबलपुर के लिए गौरव का क्षण बताया गया। यह सम्मान केवल नगर निगम का नहीं, बल्कि शहर के प्रत्येक नागरिक, सफाई मित्र और उन सभी लोगों का है, जिन्होंने स्वच्छता अभियान को जनभागीदारी से आगे बढ़ाया।

इस उपलब्धि ने जबलपुर को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है। अब शहर के सामने देश में प्रथम स्थान हासिल करने की चुनौती और संकल्प है। निश्चित रूप से टीम भावना, बेहतर नेतृत्व और नागरिकों के सहयोग से संस्कारधानी जबलपुर स्वच्छता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

देश में दूसरा स्थान, जबलपुर का सम्मान; अब नंबर वन बनने का संकल्प।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment