स्वच्छ सर्वेक्षण में देशभर में द्वितीय स्थान हासिल करने पर जबलपुर का गौरवपूर्ण स्वागत, डुमना एयरपोर्ट पर उमड़ा जनसैलाब

---Advertisement---

स्वच्छ सर्वेक्षण में देशभर में द्वितीय स्थान हासिल करने पर जबलपुर का गौरवपूर्ण स्वागत, डुमना एयरपोर्ट पर उमड़ा जनसैलाब

 

जबलपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में देशभर में द्वितीय स्थान का प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त कर संस्कारधानी जबलपुर ने एक बार फिर स्वच्छता के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के बाद जबलपुर आगमन पर डुमना एयरपोर्ट में समर्थकों, शुभचिंतकों एवं शहरवासियों द्वारा आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया गया।

 

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं माल्यार्पण कर इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। एयरपोर्ट पर उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। इस उपलब्धि को जबलपुर के नागरिकों, नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों और सफाई मित्रों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया गया।

 

इस गौरवपूर्ण सम्मान पर आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे जबलपुर परिवार की मेहनत, सहभागिता और स्वच्छता के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

 

साथ ही शहरवासियों के विश्वास, सहयोग और स्नेह के प्रति हृदय से आभार जताया गया। इस उपलब्धि से उत्साहित होकर अब संस्कारधानी जबलपुर को देश का नंबर वन स्वच्छ शहर बनाने का संकल्प दोहराया गया।

 

द्वितीय स्थान से अब नंबर वन का लक्ष्य, स्वच्छता के संकल्प के साथ आगे बढ़ेगा जबलपुर।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment