नीमच में 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट रंगे हाथों पकड़े गए
नीमच में लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए होमगार्ड के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट युवराज सिंह चौहान को 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। कार्रवाई होमगार्ड कार्यालय, कोट मोहल्ला नीमच में की गई।
लोकायुक्त के अनुसार, होमगार्ड सैनिक महेश थोरेचा ने 10 नवंबर को शिकायत की थी कि RTO बैरियर नयागांव पर ड्यूटी लगाने के एवज में कमांडेंट युवराज सिंह चौहान और कार्यालय में पदस्थ सैनिक बलवंत सिंह के माध्यम से हर महीने 3 हजार रुपए रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत का सत्यापन सही पाए जाने के बाद लोकायुक्त ने ट्रैप की योजना बनाई।
गुरुवार 12 नवंबर को DSP राजेश पाठक और निरीक्षक राजेंद्र वर्मा की टीम ने कार्रवाई कर कमांडेंट को 3 हजार रुपए लेते पकड़ लिया। फिलहाल मौके पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 0734-2512756 भी जारी किया है।
#Neemuch #Lokayukta #UjjainLokayukta #Bribery #Corruption










