भोपाल के पुराने शहर में सफाई व्यवस्था का आयुक्त श्री रामप्रकाश अहिरवार ने किया निरीक्षण
मोती मस्जिद से इकबाल मैदान और इमामी गेट सहित विभिन्न क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
भोपाल। नगर पालिक निगम भोपाल के आयुक्त श्री रामप्रकाश अहिरवार ने पुराने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मोती मस्जिद, इकबाल मैदान, इमामी गेट, चौकी इमामबाड़ा, वाल्मीकि मंदिर और नूर महल सहित आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त श्री अहिरवार ने संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में नियमित सफाई सुनिश्चित करने, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा सफाई व्यवस्था में आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ-सफाई के कार्यों की निरंतर निगरानी करने और नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने को कहा।
नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निरीक्षण एवं सफाई कार्यों की निगरानी की जा रही है। पुराने शहर के प्रमुख स्थलों और आवासीय क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
नगर पालिक निगम, भोपाल
#BMCNews #SwachhBhopal #Bhopal #CleanBhopal










