जन विश्वास अभियान के तहत 3 अक्टूबर को पूर्व विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम

---Advertisement---

जन विश्वास अभियान के तहत 3 अक्टूबर को पूर्व विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम

 

घमापुर में लगेगा उद्यम संवाद व स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

——

जन विश्वास अभियान के अंतर्गत 3 अक्टूबर को जबलपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान घमापुर स्थित संत रविदास धर्मशाला में विशेष ‘उद्यम संवाद’ के साथ-साथ स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। आयोजन के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में पहल की जा रही है।

 

अभियान के अंतर्गत पीएम स्वनिधि, संबल योजना सहित सरकार की विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। इस दौरान स्थानीय नागरिकों और छोटे उद्यमियों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही स्वास्थ्य लाभ भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को एक ही स्थान पर सहायता प्राप्त हो सके।

 

#JanVishwasAbhiyan2026

 

#JansamparkMP #Jabalpur

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment