जोन क्रमांक 09 में वृहद स्वच्छता अभियान कार्यक्रम आयोजित
जबलपुर। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम जबलपुर के जोन क्रमांक 09 में वृहद स्वच्छता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के दौरान क्षेत्र की सड़कों, गलियों एवं सार्वजनिक स्थलों की सघन सफाई कर स्वच्छता के प्रति नागरिकों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा नगर अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर जी, जबलपुर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री संदीप जैन जी, अपर कलेक्टर श्री शैलेन्द्र सिंह जी, तहसीलदार सुश्री सारिका रावत जी, अपर आयुक्त नगर निगम श्रीमती अंजू जी, संभागीय अधिकारी श्री जागेन्द्र सिंह जी एवं सीएसआई जोन क्रमांक 09 श्री प्रतेश मासोड़कर जी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर नगर निगम के स्वच्छता एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम, स्वच्छता कर्मी तथा आम नागरिकों ने सहभागिता की। सभी ने स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने स्वच्छता बनाए रखने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की सामूहिक शपथ ली। स्वच्छता कर्मियों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए उनके महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित किया गया।
अभियान के सफल आयोजन में स्वास्थ्य अधिकारी श्री अभिनव मिश्रा की सतत सक्रियता महत्वपूर्ण रही। उनके समन्वय एवं स्वच्छता-स्वास्थ्य विभाग की टीम के निरंतर प्रयासों से वृहद सफाई अभियान प्रभावी रूप से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों से अपील की गई कि स्वच्छता केवल किसी एक अभियान तक सीमित न रहे, बल्कि इसे दैनिक जीवन की आदत और सामूहिक जिम्मेदारी बनाया जाए।
“स्वच्छ जबलपुर, सुंदर जबलपुर—स्वच्छता ही सेवा, हमारा संकल्प!”










