स्वच्छता से हरियाली तक: संवर रहा आधारताल तालाब परिसर

---Advertisement---

स्वच्छता से हरियाली तक: संवर रहा आधारताल तालाब परिसर

 

जबलपुर। स्वच्छता से पर्यावरण संरक्षण और जल स्रोतों के पुनर्जीवन की दिशा में नगर पालिक निगम जबलपुर द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आधारताल तालाब परिसर में वृहद सफाई अभियान आयोजित किया गया। सफाई अभियान के पश्चात परिसर में व्यापक वृक्षारोपण कर हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया।

 

अभियान के दौरान तालाब परिसर एवं आसपास के क्षेत्र की सघन सफाई की गई। इसके बाद परिसर में विभिन्न पौधों का रोपण कर जल संरक्षण के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी अभियान का हिस्सा बनाया गया।

 

स्वच्छ जल स्रोत और हरित परिवेश किसी भी शहर की सुंदरता के साथ उसके पर्यावरणीय संतुलन की महत्वपूर्ण पहचान होते हैं। आधारताल तालाब परिसर में स्वच्छता और वृक्षारोपण का यह प्रयास इसी सोच को साकार करता नजर आया।

 

नगर निगम की ओर से नागरिकों से भी आह्वान किया गया कि वे जल स्रोतों को स्वच्छ रखने के साथ अधिक से अधिक पौधे लगाएं और लगाए गए पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाएं। जनभागीदारी से ही स्वच्छ, हरा-भरा और सुंदर जबलपुर का संकल्प मजबूत होगा।

 

🌱 एक पेड़ माँ के नाम, एक पेड़ आने वाली पीढ़ी के नाम।

 

स्वच्छ जबलपुर • हरित जबलपुर • सुंदर जबलपुर

 

#SwachhtaHiSeva #SevaSankalpAbhiyan #SwachhJabalpur #AdhartalTalab #GreenJabalpur #PlantTrees

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment