☔ नगर निगम आयुक्त श्री रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशन में स्वास्थ्य अधिकारी अभिनव मिश्रा की टीम के सतत प्रयास
भारी बारिश और लगातार बरसते पानी के बीच भी जबलपुर में स्वच्छता सेवा का संकल्प जारी है। नगर निगम के कर्मठ सफाई मित्र विसर्जन कुंडों के आसपास युद्धस्तर पर सफाई कार्य में जुटे हुए हैं।
नगर निगम आयुक्त श्री रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशन में स्वास्थ्य अधिकारी अभिनव मिश्रा की टीम लगातार मैदान में सक्रिय रहकर सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के प्रयास कर रही है। मौसम की चुनौती के बावजूद सफाई मित्र अपने कर्तव्य पर डटे हैं और नागरिकों की आस्था के साथ-साथ शहर की स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
इन कर्मठ सफाई मित्रों के समर्पण और सेवा भावना को नमन। 🙏
आइए, हम भी नगर निगम का सहयोग करें और अपने शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सहभागी बनें।
🌿 स्वच्छ जबलपुर — स्वस्थ जबलपुर 🌿
#SwachhtaHiSeva #NagarPalikaNigamJabalpur #SafaiMitra #SwachhJabalpur #Jabalpur










