18 सितंबर से पहले हर पात्र हितग्राही तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ

---Advertisement---

18 सितंबर से पहले हर पात्र हितग्राही तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ

पीएम स्वनिधि, संबल योजना और ई-केवाईसी की प्रगति पर निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने की समीक्षा

जबलपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाने के उद्देश्य से नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने अधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि 18 सितंबर से पहले सभी लंबित प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में पीएम स्वनिधि योजना के पात्र स्ट्रीट वेंडर्स को शीघ्र ऋण स्वीकृत एवं वितरित कराने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही संबल योजना के लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण तथा ई-केवाईसी एवं सत्यापन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

आयुक्त ने कहा कि अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को योजनाओं से जोड़ने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने नगर निगम और बैंकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए योजनाओं का लाभ पारदर्शी, समयबद्ध और बिना अनावश्यक विलंब के हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

नगर निगम का लक्ष्य है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से कोई भी पात्र नागरिक वंचित न रहे और निर्धारित समय-सीमा में लंबित प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित हो।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment