जयपुर: प्रमुख शोध-आधारित, ग्लोबल फार्मास्युटिकल कंपनी, ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड (ग्लेनमार्क) ने ‘इंडिया फर्स्ट हार्ट फर्स्ट’ अभियान के दूसरे चरण को शुरू किया। पहले चरण की अपार सफलता के साथ, यह राष्ट्रव्यापी पहल पूरे भारत में हृदय स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निपटने में महत्वपूर्ण प्रगति को दर्शाती है। यह अभियान उन गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने के लिए ग्लेनमार्क की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है, जो हृदय संबंधी बीमारियों (सीवीडी) की वजह से उत्पन्न होती हैं।
इस अभियान की शुरुआत 29 सितंबर, 2023 को वर्ल्ड हार्ट डे (विश्व हृदय दिवस) के मौके पर एक प्रमुख कार्यक्रम के साथ हुई, जिसमें प्रसिद्ध कलाकार और पद्म श्री सुदर्शन पटनायक ने पुरी के समुद्र तट पर मानव हृदय से संबंधित रेत की संरचना बनाई। यह मूर्तिकला 50 लाख से भी अधिक दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने का माध्यम बनी और जागरूकता बढ़ाने में यह प्रत्यक्ष रूप से काफी मददगार साबित हुई।
उक्त संरचना के साथ, वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे 2024 (विश्व उच्च रक्तचाप दिवस) के मौके पर इस अभियान ने एक और उपलब्धि हासिल की। रोज़ क्वार्ट्ज़ के एक ही पत्थर से विशाल मानव हृदय को तराशने हेतु ग्लेनमार्क ने राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता, जेमस्टोन कार्वर आर्टिस्ट पृथ्वीराज कुमावत के साथ साझेदारी की। रोज़ क्वार्ट्ज़ हृदय चक्र से जुड़ा एक पत्थर है, जो भावनात्मक संतुलन को बढ़ावा देता है। 8 फीट ऊँची और 3.5 टन वजन वाली इस अनूठी संरचना का अनावरण 17 मई, 2024 को किया जायेगा । इस दौरान, डॉ. दीपक माहेश्वरी, डॉ. जेएस मक्कड़ और डॉ. मनोज कुमार के साथ ही दिल्ली और जयपुर के प्रतिष्ठित हृदय रोग विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. जे एस हीरेमथ, डॉ. ए श्रीनिवास कुमार, डॉ. जेपीएस साहनी और डॉ. दिलीप कुमार ने हृदय स्वास्थ्य के महत्व पर जोर दिया। वहीं, कुमावत ने रत्न मूर्तिकला के अनुभव साझा किए। इसके अलावा, पूरे भारत से 35,000 डॉक्टर्स ने हृदय रोगों के लिए लोगों को जागरूक करने में अपने योगदान हेतु संकल्प लिया। प्रतिज्ञा कार्ड पर उनके द्वारा किए गए हस्ताक्षरों को मूर्तिकला के निचले हिस्से में प्रदर्शित किया गया। ये हस्ताक्षर इस सराहनीय उद्देश्य के प्रति एकजुट समर्पण पर प्रकश डालते हैं।
आलोक मलिक, प्रेसिडेंट और बिज़नेस हेड- इंडिया फॉर्म्यूलेशन्स, ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड, ने कहा, “इंडिया फर्स्ट हार्ट फर्स्ट अभियान के माध्यम से, हमारा उद्देश्य सिर्फ जागरूकता बढ़ाना ही नहीं, बल्कि इसके लिए उपयुक्त आंदोलन चलाना भी है, ताकि कोई भी इससे वंचित न रहे। ग्लेनमार्क बेहतर हृदय स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के महत्व को बखूबी समझता है। यही वजह है कि हम सक्रिय स्वास्थ्य उपायों के माध्यम से हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में अग्रणी हैं। हमारा मानना है कि यह अभिनव दृष्टिकोण देश भर में हृदय स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने और स्थायी प्रभाव डालने के लिए कला, विज्ञान और सामुदायिक पहुँच को एकजुट करेगा।

हाल ही में किए गए एक अध्ययन से स्पष्ट होता है कि सीवीडी, भारत में हर वर्ष लगभग 1.77 करोड़ लोगों की मौत का कारण बनता है। साथ ही, यह गैर-संचारी रोग संबंधी मौतों का भी मुख्य कारण है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की मानें, तो दुनिया भर में सीवीडी से होने वाली मौतों में भारत पाँचवें स्थान पर है, खासकर युवा लोगों में। ग्लोबल बर्डन ऑफ डिसीज़ के अध्ययन में पाया गया कि भारत में सीवीडी से होने वाली मौतों की दर प्रति 100,000 लोगों पर 272 है, जो वैश्विक औसत 235 से बहुत अधिक है।
ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड के बारे में
ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड (बीएसई: 532296 | एनएसई: ग्लेनमार्क) एक प्रमुख शोध-आधारित, ग्लोबल फार्मास्युटिकल कंपनी है, जो ब्रांडेड, जेनरिक और ओटीसी सेगमेंट में परिचालन करते हुए, रेस्पिरेटरी, डर्मेटोलॉजी और ऑन्कोलॉजी सेग्मेंट्स में ध्यान केंद्रित करती है। 4 महाद्वीपों में 11 अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज़ और 80 से अधिक देशों में उपस्थिति के साथ, ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी है। वीवो/स्क्रिप में वर्ष 2022 में ग्लेनमार्क ने रिसर्च एंड डेवलपमेन्ट और फार्मास्युटिकल सेल्स के आधार पर शीर्ष 100 कंपनियों में 100वाँ स्थान अर्जित किया। जेनरिक बुलेटिन/इन विवो ने इसे 2022 की बिक्री के आधार पर शीर्ष 50 जेनरिक और बायोसिमिलर कंपनियों में स्थान दिया है। विशेष रूप से, ग्लेनमार्क की स्थिरता के प्रति प्रतिबद्धता, वर्ष 2023 में विज्ञान आधारित लक्ष्य पहल (एसबीटीआई) द्वारा ग्रीनहाउस गैस (जीएचजी) उत्सर्जन में कमी के लक्ष्य की मंजूरी को दर्शाती है, जिससे यह उपलब्धि हासिल करने वाली भारत की दूसरी फार्मास्युटिकल कंपनी बन गई है। अपनी व्यावसायिक सफलता के अलावा, ग्लेनमार्क कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) के लिए भी समर्पित है, जिसने अपनी सीएसआर पहल के माध्यम से पिछले एक दशक में लगभग 30 लाख लोगों के जीवन को प्रभावित किया है।
आपको जानकारी के लिए बता दें की तमाम मेहमानों आयोजन की सफलता का श्रेय पिंक आर्ट एंड एंटरटेनमेंट के नरेश सैनी को दिया।









