जिला संयोजक शैलेंद्र भार्गव ने किया दवा व्यापारियों से भाजपा में जुड़ने का आह्वान

---Advertisement---

जयपुर, भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत फिल्म कॉलोनी में एक विशेष शिविर आयोजित किया गया, जिसमें दवा व्यापारियों से पार्टी की सदस्यता लेने का आग्रह किया गया। जयपुर सांसद मंजू शर्मा ने व्यापारियों को भाजपा में शामिल होने का आह्वान किया।

इस अभियान का नेतृत्व जिला संयोजक शैलेंद्र भार्गव ने किया, जिन्होंने बताया कि इस शिविर में एक हजार से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। उन्होंने केमिस्ट समुदाय से न्यूनतम 5000 नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा।

इस अवसर पर किशनपोल विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी चंद्र मोहन बटवाड़ा, हेरिटेज महापौर कुसुम यादव, जयपुर जिला सदस्यता प्रभारी बीपी सारस्वत और केमिस्ट एसोसिएशन के कई महत्वपूर्ण पदाधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment