देशभक्ति से ओतप्रोत माहौल में आमजन के साथ पैदल चले मुख्यमंत्री, जनप्रतिनिधियों ने भी दी भागीदारी
बीकानेर, 17 मई। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार शाम बीकानेर जिले के देशनोक कस्बे में तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने हाथ में तिरंगा थामकर यात्रा का शुभारंभ किया और पैदल मार्च करते हुए आमजन का उत्साहवर्धन किया।

देशभक्ति के रंग में रंगी इस यात्रा में मुख्यमंत्री श्री शर्मा के साथ हजारों नागरिकों की भागीदारी देखने को मिली। उत्साह और देशप्रेम से लबरेज इस आयोजन में ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष गूंजते रहे।
इस अवसर पर उनके साथ केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री एवं बीकानेर जिले के प्रभारी मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, कोलायत विधायक अंशुमा
न सिंह भाटी, शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह, विराटनगर विधायक कुलदीप धनखड़, नोखा के पूर्व विधायक बिहारी बिश्नोई, बृजेन्द्र पूनिया, श्याम पंचारिया और श्रीमती सुमन छाजेड़ समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने इस यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सीमा सुरक्षा को लेकर प्रदेशवासियों के बीच एकजुटता का संदेश दिया।
तिरंगा यात्रा के इस आयोजन को ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रदेश में राष्ट्रभक्ति की भावना के विस्तार के रूप में देखा जा रहा है।









