रिश्वत के तीन मामलों में कलेक्टर अजय कटेसरिया की सख्त कार्रवाई, तीन पटवारी तत्काल प्रभाव से निलंबित

---Advertisement---

रिश्वत के तीन मामलों में कलेक्टर अजय कटेसरिया की सख्त कार्रवाई, तीन पटवारी तत्काल प्रभाव से निलंबित

 

लोकायुक्त उज्जैन में दर्ज हैं भ्रष्टाचार के प्रकरण, अभियोजन स्वीकृति जारी होने के बाद प्रशासन ने उठाया कदम

 

रतलाम, मध्य प्रदेश। रिश्वत मांगने एवं अवैध राशि प्राप्त करने के आरोपों से जुड़े तीन अलग-अलग मामलों में जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने अभियोजन स्वीकृति जारी करने के बाद तीन पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित किए गए पटवारियों में श्री रमेश बैरागी, श्री प्रभुकुमार गरवाल एवं श्री प्रवीण कुमार जैन शामिल हैं।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों पटवारियों के विरुद्ध लोकायुक्त पुलिस उज्जैन द्वारा ट्रैप की कार्रवाई की गई थी। इन मामलों में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किए गए हैं। प्रकरणों में अभियोजन स्वीकृति जारी होने के बाद कलेक्टर ने विभागीय स्तर पर कार्रवाई करते हुए संबंधित पटवारियों के निलंबन के आदेश जारी किए।

 

प्रशासन की इस कार्रवाई को शासकीय कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने तथा भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

जिला प्रशासन की कार्रवाई से यह संदेश दिया गया है कि शासकीय दायित्वों के निर्वहन में अनियमितताओं और रिश्वत संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा तथा संबंधित मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

#Ratlam #Collector #MadhyaPradesh #लोकायुक्त #भ्रष्टाचार #पटवारी #प्रशासनिककार्रवाई

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment