जबलपुर में दशहरा पर्व की तैयारियां तेज, निगमायुक्त ने किया जुलूस मार्गों और पंडालों का औचक निरीक्षण

---Advertisement---

जबलपुर में दशहरा पर्व की तैयारियां तेज, निगमायुक्त ने किया जुलूस मार्गों और पंडालों का औचक निरीक्षण

​ निगमायुक्त श्री अहिरवार ने नगर निगम की पूरी टीम के साथ प्रमुख दशहरा जुलूस मार्गों का दौरा किया

सुविधाओं के निर्देश, रोड रिपेयरिंग, विशेष साफ-सफाई और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए

सुरक्षा पर विशेष जोर, पंडाल संचालकों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने की अपील की गई

जबलपुर। ​आगामी विजयादशमी पर्व को ऐतिहासिक, भव्य और पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए जबलपुर नगर निगम प्रशासन ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने निगम अमले के साथ शहर के मुख्य मार्गों का जायजा लिया।
​निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने सड़कों के गड्ढों को तुरंत भरने, मार्ग पर रोशनी की पुख्ता व्यवस्था करने और स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही, पूजा समितियों और पंडाल संचालकों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर सुरक्षा के सभी मानकों—विशेषकर अग्निशामक यंत्रों की उपलब्धता और विद्युत सुरक्षा—का पालन करने पर जोर दिया गया। निगमायुक्त ने तीन पत्ती से मालवीय चौक, सुपर मार्केट, लड़गंज, फुहारा, सुनरहाई, हनुमानताल, घमापुर, शीतला माई और कांचघर रोड का निरीक्षण किया।
​ इस अवसर पर निगमायुक्त ने बताया कि जबलपुर में हर त्योहार को जन-सहयोग और सुरक्षा के साथ मनाने की परंपरा को प्राथमिकता दी जाती है। उन्होंने इसके लिए अधिकारियों को अधिकारियों की इसी मुस्तैदी के साथ कार्य करने निर्देश दिए। इस अवसर पर निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के साथ अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चौहान, सौरभ मिश्रा, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव के साथ सभी विभागीय प्रमुख आदि उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment