Delhi Car Blast: दिल्ली में रेड फोर्ट के पास कार ब्लास्ट, 8 की मौत – राजधानी में हाई अलर्ट

---Advertisement---

नई दिल्ली। राजधानी के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम एक जोरदार धमाका हुआ जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। यह धमाका स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक कार में हुआ। धमाका इतना तेज था कि आसपास खड़ी कई गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं और इलाके की खिड़कियों के शीशे तक टूट गए। अब तक की जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विस्फोट के बाद चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। कई लोग झुलस गए और कुछ लोग कार के पास फंसे रह गए। दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड और NDRF की टीमें मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और रेड फोर्ट तथा आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

विस्फोट के कारणों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह घटना किसी आतंकी साजिश का नतीजा है या फिर किसी तकनीकी खराबी के चलते हुआ हादसा। बम स्क्वाड की टीम ने मौके से कुछ संदिग्ध वस्तुएं जब्त की हैं जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से रिपोर्ट तलब की है और पूरे दिल्ली एनसीआर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश और हरियाणा के सीमावर्ती इलाकों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment