(रामगोपाल सिंह सीनियर रिपोर्टर)
इटारसी-यह दृश्य नर्मदापुरम जिले के केसला विकासखंड के ग्राम दांडीवाड़ा स्थित खर्रा घाट का है जहां बैतूल जिले की रेत खदानों का ठेका लेने वाली “परम डिस्ट्रीब्यूट” कंपनी के लोग अवैध रेत उत्खनन कर रहे हैं।यह बात हम नही कह रहे है,उक्त जानकारी शैलेन्द्र दीक्षित
जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी नर्मदापुरम मंडल प्रभारी केसला द्वारा दी गई है उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के द्वारा यह तस्वीरें भेजी गई हैं अवैध उत्खनन नर्मदापुरम जिले के भाग मे हो रहा है और सारणी ( बैतूल) के अपराधी यहां सक्रीय हैं जो ग्रामीणों को धमकाते हैं।इस और जिला कलेक्टर सोनिया मीना एवं जिला खनिज अधिकारी को खदान संचालकों के खिलाफ कार्यवाही करना चाहिये।सूत्र बताते है कि घटना की जानकारी मिलते है केसला टीआई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच गये है।कुछ समय बाद तहसीलदार एवं खनिज विभाग की टीम मौके पर पहुँचने वाली है।












