जबलपुर रेलवे का होगा कायाकल्प जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म की संख्या 6 बढ़कर 8 हो जाएगी,सांसद ने अधिकारियों के साथ पहुंचकर देखी स्टेशन की व्यवस्थाएं 

---Advertisement---

 

 

 

  1.  जबलपुर  पूरे देश में अहम स्थान रखने वाले पश्चिम मध्य रेल के मुख्यालय वाले जबलपुर रेलवे स्टेशन की खूबसूरती और ज्यादा बढ़ने जा रही है। केंद्र सरकार की मदद से स्टेशन को नया स्वरूप देने के लिए बड़े पैमाने पर उन्नयन के काम किए जा रहे हैं। पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्यालय जबलपुर के रेलवे स्टेशन में वर्तमान में 6 प्लेटफार्म है। लेकिन यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इनमें इज़ाफा करने की योजना बनाई गई है। आने वाले दिनों में यहां दो नए प्लेटफार्म आकार लेंगे जिसके साथ अब जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म की संख्या बढ़कर 8 हो जाएगी।

 

जबलपुर के सांसद आशीष दुबे ने रेलवे के अधिकारियों के साथ स्टेशन पहुंचकर यहां चल रहे विकास कार्यों का जायज़ा लिया और अधिकारियों से चर्चा कर सभी कामों को समय सीमा में पूरा किए जाने के निर्देश दिए। अधिकारियों के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे जबलपुर के सांसद आशीष दुबे ने टिकट विंडो, रिजर्वेशन काउंटर, वेटिंग हॉल के अलावा मुसाफिरों के बैठने की व्यवस्थाओं को भी करीब से देखा। इस दौरान उन्होंने कैंटीन में भी दस्तक दी और यात्रियों के लिए यहां मिलने वाली खाद्य सामग्री की भी जांच की। उन्होंने कैंटीन संचालक से सवाल किया कि गर्मियों के मौसम में डिब्बा बंद खाद्य सामग्री को कितनी देर तक सुरक्षित रखा जा सकता है?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment