जबलपुर में स्कूल संचालक की आपत्तिजनक टिप्पणी पर हंगामा ,विदेश भागने की फिराक में था अखिलेश मेबन ।

---Advertisement---

जबलपुर में स्कूल संचालक की आपत्तिजनक टिप्पणी पर हंगामा

जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र में 31 मार्च को धर्मांतरण के शक में ईसाई धर्मगुरु फादर डेविस के साथ हुई मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर विवाद बढ़ गया। इस मामले में जाॅय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संचालक अखिलेश मेबन द्वारा भगवान राम पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से मामला और तूल पकड़ गया। मेबन ने वीडियो को पोस्ट करते हुए हिंदू समुदाय को लेकर अभद्र भाषा का उपयोग किया, जिसके बाद हिंदू संगठनों ने स्कूल में हंगामा किया और विजयनगर थाने में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

 

अखिलेश मेबन की गिरफ्तारी

पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज करते हुए मेबन की तलाश शुरू कर दी थी। शुरुआती जांच में पता चला कि मेबन बांधवगढ़ के एक रिसॉर्ट में छिपा हुआ है, लेकिन जब पुलिस टीम वहां पहुंची तो वह फरार हो चुका था। इसके बाद पुलिस ने उसके कई करीबी लोगों से पूछताछ की। इस बीच सूचना मिली कि वह केरल के कोच्चि में है। मध्यप्रदेश पुलिस ने केरल पुलिस की मदद से शनिवार सुबह कोच्चि के एक होटल से मेबन जब एयरपोर्ट जा रहा था, उसी दौरान गिरफ्तार किया गया।

 

विदेश भागने की फिराक में था अखिलेश मेबन

जबलपुर से केरल जाने के बाद अखिलेश मेबन वहां से विदेश भागने की फिराक में था, पर उससे पहले ही उसे केरल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अखिलेश एक होटल में छिपा हुआ था। सीएसपी भगत सिंह गठोरिया ने बताया कि आरोपी को पकड़ना एक चुनौती थी, लिहाजा इसके लिए टैक्नीकल टीम के साथ-साथ साइबर की भी मदद ली गई थी।

 

जल्द लाया जाएगा जबलपुर

एसपी संपत उपाध्याय ने बताया, अखिलेश मेबन की गिरफ्तारी के लिए हमारी टीम लगातार काम कर रही थी। उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई थी। बाद में जानकारी मिली कि वह फ्लाइट से केरल पहुंच गया है। तुरंत ही एक टीम कोच्चि भेजी गई और स्थानीय पुलिस की मदद से उसे पकड़ा गया है। फिलहाल वह केरल पुलिस की कस्टडी में है। जबलपुर पुलिस की एक टीम केरल पहुंच चुकी है, जल्द ही उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर जबलपुर शहर लाया जाएगा ¹।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment