मिशन शक्ति योजना: केंद्र सरकार ने राजस्थान को तीन वर्षों में स्वीकृत किए 358 करोड़ रुपये- मदन राठौड़

---Advertisement---

जयपुर, केंद्र सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण को लेकर शुरू की गई मिशन शक्ति योजना पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष सांसद मदन राठौड़ ने राज्यसभा में सवाल लगाया। राठौड ने महिला सशक्तिकरण हेतु मिशन शक्ति योजना को लेकर राजस्थान राज्य का 2021 से लेकर 2023-24 तक का ब्योरा मांगा। सवाल के जवाब में महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी द्वारा बताया गया कि भारत सरकार ने 15वें वित्त आयोग की अवधि 2021-22 से 2025-26 के दौरान राजस्थान राज्य सहित संपूर्ण देश में महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षा और सशक्तिकरण के लिए अम्ब्रेला स्कीम के रूप में एक्रीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम मिशन शक्ति शुरू किया गया। इसके अन्तर्गत राजस्थान राज्य को पिछले तीन वर्ष 2021-22 में 123.84 करोड़, 2022-23 में 90 करोड़ और 2023-24 में 144.18 करोड़ का बजट जारी किया।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार देश के हित में तमाम मुद्दों को लेकर सजग है। उसी के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण हेतु मिशन शक्ति योजना में राजस्थान को पिछले तीन वर्षाें में लगभग 358 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत की गई। केंद्र सरकार द्वारा राजस्थान को इतना बजट देने के बावजूद भी कांग्रेस के शासन में महिलाओं की स्थिति बहुत ही दयनीय रही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक राज्य के विकास हेतु बजट जारी कर रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment