आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार की पहल से स्वच्छता के साथ निखर रही भोपाल की सुंदरता, सफाई मित्र दिखा रहे अपना हुनर
भोपाल। स्वच्छ और सुंदर भोपाल के निर्माण में नगर निगम के सफाई मित्रों का योगदान लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। नगर निगम आयुक्त श्री रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशन में स्वच्छता अभियान को नई दिशा देते हुए सफाई मित्र शहर की स्वच्छता के साथ-साथ सार्वजनिक स्थलों की सुंदरता बढ़ाने में भी अपना हुनर दिखा रहे हैं।
सफाई मित्रों द्वारा अपनी मेहनत, लगन और रचनात्मकता से शहर के विभिन्न स्थानों को स्वच्छ एवं आकर्षक बनाया जा रहा है। उनका यह प्रयास दर्शाता है कि स्वच्छता केवल कचरा हटाने तक सीमित नहीं, बल्कि शहर को सुंदर और व्यवस्थित बनाने का भी माध्यम है।
आयुक्त श्री रामप्रकाश अहिरवार के मार्गदर्शन में नगर निगम द्वारा स्वच्छता गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। सफाई मित्रों की मेहनत और समर्पण से भोपाल को स्वच्छ, सुंदर और आकर्षक बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
स्वच्छता के साथ सुंदरता भी, सफाई मित्रों के हुनर को सलाम!










