जनसुनवाई में एसपी सम्पत उपाध्याय ने सुनीं 35 शिकायतें, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

---Advertisement---

जनसुनवाई में एसपी सम्पत उपाध्याय ने सुनीं 35 शिकायतें, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

पारिवारिक विवाद, जमीन संबंधी मामले, मारपीट और साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतें पहुंचीं; समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश

आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से मंगलवार, 10 नवंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय जबलपुर में जनसुनवाई आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने स्वयं शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके निराकरण के लिए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में शिकायतकर्ता अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इस दौरान कुल 35 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें मुख्य रूप से पति-पत्नी एवं पारिवारिक विवाद, जमीन संबंधी विवाद, मारपीट तथा साइबर अपराध से संबंधित मामले शामिल रहे।

पुलिस अधीक्षक श्री उपाध्याय ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए शिकायतकर्ताओं को शीघ्र एवं निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने संबंधित थाना प्रभारियों एवं राजपत्रित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों की जांच कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा प्रत्येक प्रकरण का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण किया जाए।

जनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. आयुष जाखड़ (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अनु बेनिवाल (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-5 सुश्री अंजना तिवारी एवं उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुश्री निकिता सिंह उपस्थित रहीं।

उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय के निर्देशानुसार शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के समस्त राजपत्रित अधिकारी कार्यालयों, थानों एवं पुलिस चौकियों में भी जनसुनवाई आयोजित की गई, जहां अधिकारियों ने नागरिकों की शिकायतें सुनकर उनके निराकरण की प्रक्रिया प्रारंभ की।

जनसमस्याओं के समाधान और नागरिकों को त्वरित न्यायोचित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में जनसुनवाई को प्रभावी माध्यम बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment