प्रातःकालीन निरीक्षण पर निकले निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार, शहर की स्वच्छता व्यवस्था का लिया जायजा

---Advertisement---

प्रातःकालीन निरीक्षण पर निकले निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार, शहर की स्वच्छता व्यवस्था का लिया जायजा

 

भोपाल। नगर पालिक निगम भोपाल के आयुक्त श्री रामप्रकाश अहिरवार ने प्रातःकाल शहर की स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण कर सफाई कार्यों की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में साफ-सफाई, कचरा संग्रहण एवं सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने स्वच्छता कार्यों में नियमितता, समयबद्धता और गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर के प्रमुख मार्गों, सार्वजनिक स्थलों, बाजारों एवं आवासीय क्षेत्रों में नियमित रूप से सफाई सुनिश्चित की जाए। कहीं भी कचरे का जमाव न होने पाए और नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए मैदानी स्तर पर सतत निगरानी रखी जाए।

उन्होंने सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने तथा संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में व्यवस्थाओं की निरंतर समीक्षा करने के निर्देश दिए।

निगमायुक्त का यह प्रातःकालीन निरीक्षण शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में नगर निगम की सक्रियता को दर्शाता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment