नगर निगम आयुक्त अग्रिम कुमार के निर्देशन एवं स्वास्थ्य अधिकारी अभिनव मिश्रा की सक्रियता से दीपावली के बाद तड़के 4 बजे से चला सफाई अभियान
सफाई मित्रों ने संभाली कमान, प्रमुख मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सघन सफाई कर शहर को दिया स्वच्छ एवं सुंदर स्वरूप
दीपावली के उत्सव और आतिशबाजी के बाद शहर की स्वच्छता व्यवस्था को पुनः व्यवस्थित करने के लिए नगर पालिक निगम जबलपुर ने विशेष सफाई अभियान चलाया। नगर निगम आयुक्त श्री अग्रिम कुमार के निर्देशन एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री अभिनव मिश्रा की सक्रियता से मंगलवार सुबह तड़के 4 बजे से ही सफाई मित्रों ने मोर्चा संभाल लिया।
शहर के प्रमुख मार्गों, सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सघन सफाई अभियान चलाकर दीपावली के दौरान फैले कचरे और आतिशबाजी के अवशेषों को हटाया गया। सफाई मित्रों ने सूर्योदय से पहले ही अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए शहर को पुनः स्वच्छ एवं व्यवस्थित स्वरूप प्रदान किया।
त्योहार के बाद सड़कों पर बड़ी मात्रा में एकत्रित कचरे और पटाखों के अवशेषों के बीच निगम की सफाई टीम ने पूरी तत्परता और कर्मठता के साथ सफाई कार्य को अंजाम दिया। आयुक्त अग्रिम कुमार के निर्देशन में स्वच्छता व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य अधिकारी अभिनव मिश्रा की सक्रिय निगरानी एवं प्रयासों से सफाई कार्य को गति मिली।
नगर की स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में सफाई मित्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। त्योहार हो या सामान्य दिन, नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए ये कर्मवीर निरंतर अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं।
दीपावली के बाद सुबह-सुबह शहर को स्वच्छ बनाने में जुटे सफाई मित्रों की कर्तव्यनिष्ठा, परिश्रम और समर्पण सराहनीय है। शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने वाले इन कर्मवीरों को सहृदय नमन।










