आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार आवासीय क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान निरंतर जारी, सफाई मित्रों की टीमें नियमित रूप से कर रहीं साफ-सफाई
भोपाल।
नगर पालिक निगम, भोपाल द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से आवासीय क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। आयुक्त श्री रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार निगम के सफाई मित्र सुबह से ही विभिन्न आवासीय क्षेत्रों में सक्रिय होकर स्वच्छता कार्यों को अंजाम दे रहे हैं।
अभियान के तहत सड़कों, गलियों, रहवासी कॉलोनियों, सार्वजनिक स्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों में नियमित रूप से साफ-सफाई की जा रही है। इसके साथ ही सड़क किनारे जमा कचरे को हटाने, नालियों की सफाई तथा कचरा संग्रहण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
नगर निगम की स्वच्छता टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। सफाई मित्रों की मेहनत, समर्पण और सक्रिय भागीदारी से शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।
नगर निगम द्वारा नागरिकों से भी अपील की जा रही है कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें, कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें तथा स्वच्छता अभियान में निगम का सहयोग करें।
स्वच्छ भोपाल, सुंदर भोपाल – हम सबकी जिम्मेदारी, हम सबकी भागीदारी!
#BMCNews #BhopalNews #SwachhBhopal #CleanBhopal #BhopalMunicipalCorporation










