जबलपुर ने खोया अपना गौरव, महाभारत के अश्वत्थामा वरिष्ठ अभिनेता प्रदीप रावत नहीं रहे

---Advertisement---

जबलपुर ने खोया अपना गौरव, वरिष्ठ अभिनेता प्रदीप रावत नहीं रहे

जबलपुर की सांस्कृतिक और कलात्मक विरासत को आज गहरा आघात पहुँचा है। शहर के वरिष्ठ एवं प्रसिद्ध अभिनेता श्री प्रदीप रावत का मुंबई में 74 वर्ष की आयु में कैंसर के कारण निधन हो गया।

श्री रावत ने हिंदी सिनेमा में अपने दमदार अभिनय से विशेष पहचान बनाई। उन्होंने ‘लगान’, ‘सरफ़रोश’ और ‘गजनी’ जैसी चर्चित फिल्मों में अपनी प्रभावशाली भूमिकाओं से दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी। इसके साथ ही उन्होंने लोकप्रिय धारावाहिक ‘महाभारत’ में अश्वत्थामा की भूमिका निभाकर भी अपनी अलग पहचान बनाई।

उनके निधन से फिल्म जगत, रंगमंच और जबलपुर के कला प्रेमियों में शोक की लहर है। उनका अभिनय, व्यक्तित्व और कला के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार और उनके प्रशंसकों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति। 🙏

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment