सतत प्रयासों को मिली सफलता, जबलपुर को मिली कोलकाता की सीधी उड़ान…! ✈️
जबलपुरवासियों के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है कि मेरे निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप 08 अगस्त 2026 से जबलपुर–कोलकाता के बीच एलायंस एयर की सीधी हवाई सेवा प्रारंभ होने जा रही है। यह उड़ान प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को संचालित होगी। आज नई दिल्ली में एलायंस एयर के चेयरमैन श्री अमित कुमार जी ने इसकी औपचारिक जानकारी प्रदान की।
यह बहुप्रतीक्षित हवाई सेवा महाकौशल क्षेत्र के विकास को नई गति देगी। इससे विद्यार्थियों, व्यापारियों, उद्योगपतियों, मरीजों, पर्यटकों तथा विशेष रूप से जबलपुर के बांग्लाभाषी समाज को तेज, सुगम और किफायती यात्रा की सुविधा प्राप्त होगी। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार, निवेश और पर्यटन के क्षेत्र में भी नए अवसरों के द्वार खुलेंगे।
जबलपुर की हवाई कनेक्टिविटी को निरंतर सशक्त बनाने के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राम मोहन नायडू किंजरापु जी के मार्गदर्शन के प्रति मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
यह उपलब्धि जबलपुर और पूरे महाकौशल क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम है।
#Jabalpur #Kolkata #AllianceAir #Mahakaushal #Aviation #Connectivity #Development #JabalpurLoksabha









