जनसुनवाई में 155 आवेदन प्राप्त, कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

---Advertisement---

जनसुनवाई में 155 आवेदन प्राप्त, कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

जबलपुर। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में जिलेभर से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए।

 

आज की जनसुनवाई में कुल 155 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 52 पुनः प्रस्तुत आवेदन भी शामिल रहे। कलेक्टर ने लंबित प्रकरणों पर विशेष ध्यान देते हुए अधिकारियों को समय-सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा आवेदकों को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए।

 

जनसुनवाई में गौशाला निर्माण, अतिक्रमण हटाने, नामांतरण, नक्शा सुधार, गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश, सेवानिवृत्ति उपरांत स्वत्वों के भुगतान, पात्रता पर्ची, वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण, जर्जर भवनों को हटाने, अवैध कॉलोनियों, धान भुगतान, आर्थिक सहायता, सीमांकन सहित विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के आवेदन प्राप्त हुए।

 

कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई केवल शिकायत दर्ज करने का माध्यम नहीं, बल्कि आमजन की समस्याओं के प्रभावी समाधान का मंच है। प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि नागरिकों को समय पर न्याय और राहत मिल सके।

 

जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर नीता राठौर, रविशंकर राय, ए.के. सिंह, शैलेंद्र सिंह सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment