मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का शुभारंभ 7 अगस्त से छिंदवाड़ा से
मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में “मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान” का शुभारंभ 7 अगस्त से छिंदवाड़ा जिले से होगा।
इस अभियान के अंतर्गत प्रदेश सरकार के मंत्री विभिन्न जिलों में पहुंचकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे। साथ ही नागरिकों की समस्याओं एवं सुझावों को सुनकर उनके त्वरित और प्रभावी निराकरण का प्रयास किया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री एवं छिंदवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि वे भी इस अभियान में सक्रिय सहभागिता करेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आमजन से सीधे संवाद के माध्यम से शासन और जनता के बीच विश्वास का संबंध और अधिक सुदृढ़ होगा तथा जनहित के कार्यों को नई गति मिलेगी।
#मुख्यमंत्री_जनविश्वास_अभियान #DrMohanYadav #RakeshSingh #PWDMinister #MadhyaPradesh #CabinetDecisions










