त्योहारों के बाद स्वच्छता के मोर्चे पर उतरे नगर निगम के स्वच्छता योद्धा, आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार के निर्देशन में युद्धस्तर पर सफाई अभियान

---Advertisement---

त्योहारों के बाद स्वच्छता के मोर्चे पर उतरे नगर निगम के स्वच्छता योद्धा, आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार के निर्देशन में युद्धस्तर पर सफाई अभियान

 

त्योहारों के उल्लास और उत्सव के पश्चात शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं प्रदूषणमुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम, भोपाल का अमला पूरी मुस्तैदी के साथ स्वच्छता अभियान में जुट गया है। नगर निगम आयुक्त श्री राम प्रकाश अहिरवार के निर्देशन में शहर के प्रमुख मार्गों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं सड़कों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

 

इस अभियान में नगर निगम के स्वच्छता कर्मी वास्तविक स्वच्छता योद्धाओं की भूमिका निभा रहे हैं। जब अधिकांश नागरिक त्योहारों की खुशियों के बाद अपने दैनिक कार्यों में लौट रहे हैं, तब ये कर्मवीर सुबह से ही सड़कों पर उतरकर कचरे, पूजन सामग्री, पटाखों के अवशेष एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों को हटाने में जुटे हैं।

 

पर्यावरण संरक्षण और सार्वजनिक स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए कचरे का व्यवस्थित संग्रहण, परिवहन एवं निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। निगम का मैदानी अमला पूरी तत्परता से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहा है।

 

स्वच्छता कर्मियों का यह समर्पण केवल सफाई कार्य तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर के स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और नागरिकों के बेहतर जीवन का आधार है। वास्तव में, स्वच्छ शहर के निर्माण में इन स्वच्छता योद्धाओं का योगदान सबसे महत्वपूर्ण है। इनके परिश्रम और समर्पण को सम्मान देना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

 

#BMCNews #BhopalNews #SwachhBhopal #CleanBhopal #SwachhtaHeroes #Environmental

Protection

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment