वर्षा पूर्व तैयारियों में जुटा नगर निगम, आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार के नेतृत्व में नाला-नालियों की सफाई अभियान तेज

---Advertisement---

जबलपुर। आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए नगर निगम जबलपुर ने शहर को जलभराव की समस्या से मुक्त रखने के उद्देश्य से नाला-नालियों की व्यापक सफाई अभियान को गति प्रदान कर दी है। नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार के कुशल निर्देशन एवं दूरदर्शी कार्यशैली के फलस्वरूप स्वच्छता अमला पूर्ण सक्रियता एवं प्रतिबद्धता के साथ मैदानी स्तर पर कार्यरत है।
आयुक्त के निर्देशानुसार गढ़ा क्षेत्र के गंगानगर, आधारताल, अंबेडकर कॉलोनी, संजीवनी नगर एवं भुड़न नाला सहित शहर के अनेक संवेदनशील क्षेत्रों में जाम एवं अवरुद्ध नालों की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। वर्षों से जमी गाद एवं अवरोधों को मशीनों तथा श्रमिकों की सहायता से हटाकर जल निकासी व्यवस्था को सुचारु एवं प्रभावी बनाया जा रहा है, जिससे वर्षा काल में किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो।
नगर निगम की यह सक्रियता मात्र एक सफाई अभियान नहीं, बल्कि नागरिक सुविधा, स्वास्थ्य सुरक्षा एवं सुशासन के प्रति प्रतिबद्ध प्रशासनिक दृष्टिकोण का सशक्त उदाहरण है। आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने समय रहते व्यवस्थाओं को सुदृढ़ कर यह संकेत दिया है कि नगर निगम वर्षा ऋतु की प्रत्येक चुनौती से निपटने हेतु पूर्णतः सजग एवं तैयार है।
स्वच्छता कर्मियों, नाला गैंग एवं मैदानी अमले द्वारा भी आयुक्त के मार्गदर्शन में जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए सतत रूप से कार्य किया जा रहा है। छोटे-बड़े नालों की सफाई के लिए विशेष कार्ययोजना लागू कर जलभराव, गंदगी एवं संक्रमण जैसी समस्याओं पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा रहा है।
नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे स्वच्छता व्यवस्था में सहयोग करें तथा अपने घरों एवं आसपास के क्षेत्रों में नालियों में पॉलिथिन, कचरा एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थ न डालें। जनसहभागिता एवं प्रशासनिक तत्परता के समन्वय से ही जबलपुर को स्वच्छ, सुंदर एवं जलभराव मुक्त नगर के रूप में स्थापित किया जा सकता है

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment