आयुक्त श्री रामप्रकाश अहिरवार और मध्यप्रदेश राज्य मानवाधिकार संगठन जबलपुर के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंकित सेन (लेखक और फिल्म मेकर) की सक्रियता से पेड़ों को मिला जीवनदान

---Advertisement---

जबलपुर। मानस विहार, लमती क्षेत्र में लंबे समय से फैली गंदगी और कचरे के बीच दबे लगभग 20 से अधिक पौधों को आखिरकार नया जीवन मिला। नगर निगम जबलपुर आयुक्त श्री रामप्रकाश अहिरवार की सक्रियता और मध्यप्रदेश राज्य मानवाधिकार संगठन जबलपुर के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंकित सेन की पहल से क्षेत्र में सफाई कर पौधों को सुरक्षित किया गया।
क्षेत्र के समाजसेवी विष्णु कश्यप द्वारा वर्षों पहले सड़क किनारे पौधरोपण किया गया था और वे लगातार अपनी व्यक्तिगत मेहनत से पौधों की देखभाल कर रहे थे। स्वयं टैंकर से पानी देकर इन पौधों को सींचा जा रहा था, लेकिन समय के साथ वहां कचरा गाड़ियों और आसपास से लाकर कचरा डंप किया जाने लगा, जिससे पौधे पॉलीथिन और गंदगी के नीचे दब गए।
महीनों तक शिकायतें करने के बावजूद जब समस्या का समाधान नहीं हुआ, तब यह मामला मध्यप्रदेश राज्य मानवाधिकार संगठन के नगर अध्यक्ष सुशील मोदी के संज्ञान में आया। उन्होंने तत्काल संगठन के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंकित सेन से चर्चा की। अंकित सेन ने रविवार को नगर निगम अधिकारियों से संपर्क कर मामले की गंभीरता से जानकारी दी।
नगर निगम आयुक्त श्री रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशन में अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए सोमवार को मौके पर पहुंचकर पूरे क्षेत्र की सफाई करवाई और कचरे को हटवाया। इस कार्रवाई से 20 से अधिक पौधों को नई जिंदगी मिली।
इस पहल के बाद क्षेत्रवासियों में नगर निगम प्रशासन की सक्रियता और संवेदनशीलता को लेकर विश्वास मजबूत हुआ है। स्थानीय लोगों ने इसे नागरिक, सामाजिक संगठन और प्रशासन के समन्वय का सकारात्मक उदाहरण बताया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment