( उजला दर्पण वेंकटेश्वर राव सीनियर रिपोर्टर जबलपुर )
नाम पता गिरफ्तार आरोपी-
01. नकुल कोल पिता प्रमोद कोल उम्र 19 वर्ष निवासी आजाद मोहल्ला बरमबाबा सहजपुर,
02. नितिन उर्फ ग्ज्जू बर्मन पिता देवी बर्मन उम्र 20 वर्ष निवासी नया मोहल्ला खिरका खेड़ा थाना शहपुरा,
03. दुर्गेश बर्मन पिता शंकर बर्मन उम्र 32 वर्ष निवासी नया मोहल्ला खिरका खेडा थाना शहपुरा,
04. दीपक बर्मन पिता स्व. मंगल बर्मन उम्र 20 वर्ष निवासी नया मोहल्ला खिरका खेडा थाना शहपुरा
05. सौरभ ठाकुर उर्फ कालू पिता पवन ठाकुर उम्र 19 वर्ष निवासी जैन मंदिर के बाजू में सहजपुर थाना भेडाघाट,
06. अनिकेत उर्फ नंदी कोल पिता विनोद कोल उम्र 23 वर्ष निवासी बरमबाब आजाद मोहल्ला सहजपुर थाना भेडाघाट
07. 16 वर्षिय विधि विवादित बालक
थाना भेड़ाघाट में दिनांक 3-1-26 को सहजपुर ब्रिज की सर्विस रोड में एक व्यक्ति के पड़े होने की सूचना पर मौके पर पहुॅची पुलिस को मट्टू लाल चड़ार उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम सहजपुर ने बताया कि वह ग्राम सहजपुर का ग्राम कोटवार है दिनांक 3-1-26 को शासकीय कार्य से पटवारी जी के साथ बेलखेड़ा जाने के लिये सहजपुर ब्रिज के किनारे ग्राम पंचायत भवन में पटवारी जी इंतजार कर रहा था दोपहर लगभग 12-40 बजे गांव के कुछ लड़के सर्विस रोड़ शहपुरा जाने वाली रोड में भागते हुये दिखे, वह भी उनके पीछे चला गया, ब्रिज के बाजू से सर्विस रोड किनारे अरविन्द पटेल के प्लाट के सामने से एक स्कार्पियो क्रमांक एमपी 04 टीबी 0382 के बाजू से एक व्यक्ति पड़ा मिला जिसका बाद में नाम पता महेन्द्र उर्फ अभिषेक साहू पिता महेश प्रसाद साहू उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम भुवारा थाना पाटन पता चला जो जमीन पर वायीं करवट पड़ा है जिसके चेहरे, बदन में काफी खून निकलकर जमीन में बह गया था वाये गाल गर्दन में धारदार वस्तु से आई चोटों के निशान दिख रहे हैं अज्ञात लोगों द्वारा हत्या कर दी है।
घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, सूचना पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक बरगी श्री अंजुल अयंक मिश्रा एवं एफ.एस.एल. अधिकारी श्रीमति नीता जैन, डाग स्कवाड टीम मौके पर पहॅुची।
पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते अज्ञात के विरूद्ध धारा 103(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटित हुयी घटना को गम्भीरता से लेते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से) द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक बरगी श्री अंजुल अयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भेड़ाघाट श्री कमलेश चौरिया के नेतृत्व में टीम गठित कर लगाई गई।
दौरान विवेचना के सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये मिले फुटेज तथा घटना स्थल के आसपास उपस्थित व्यक्तियो के पूछताछ कर पतासाजी के आधार पर चिन्हित करते हुये संदेहियो 01. नकुल कोल पिता प्रमोद कोल उम्र 19 वर्ष निवासी आजाद मोहल्ला बरमबाबा सहजपुर, 02. नितिन उर्फ ग्ज्जू बर्मन पिता देवी बर्मन उम्र 20 वर्ष निवासी नया मोहल्ला खिरका खेड़ा थाना शहपुरा, 03. दुर्गेश बर्मन पिता शंकर बर्मन उम्र 32 वर्ष निवासी नया मोहल्ला खिरका खेडा थाना शहपुरा, 04. दीपक बर्मन पिता स्व. मंगल बर्मन उम्र 20 वर्ष निवासी नया मोहल्ला खिरका खेडा थाना शहपुरा 05. सौरभ ठाकुर उर्फ कालू पिता पवन ठाकुर उम्र 19 वर्ष निवासी जैन मंदिर के बाजू में सहजपुर थाना भेडाघाट, 06. अनिकेत उर्फ नंदी कोल पिता विनोद कोल उम्र 23 वर्ष निवासी बरमबाब आजाद मोहल्ला सहजपुर थाना भेडाघाट 07. एक 16 वर्षिय विधि विवादित बालक को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि महेन्द्र उर्फ अभिषेक साहू का विवाद दिनांक 03/01/26 को सौरभ ठाकुर उर्फ गोलू से हो गया था जिस पर उनके द्वारा दो गाडी दो पहिया बिना नम्बर की पल्सर एवं हीरो डिलक्स क्र. एमपी 20 एनई 9469 से तीन तीन व्यक्ति सवार होकर सहजपुर ब्रिज के पास सर्विस रोड पहुँचे जहॉ महेन्द्र उर्फ अभिशेक साहू की नकुल कोल तथा नितिन उर्फ गज्जू बर्मन के द्वारा चाकुओ से हमला कर हत्या कर दी गई ।
दौरान विवेचना के उक्त 06 आरोपियो एवं एक विधि विवादित बालक से पूछताछ करते हुये घटना में प्रयुक्त वाहन पल्सर एवं हीरो डिलक्स क्र. एमपी 20 एनई 9469 तथा घटना के वक्त पहने हुए कपडे तथा आलाजरर दो बटनदार चाकू जप्त कर प्रकरण में विधिवत् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है ।
उल्लेखनीय भूमिका- अंधी हत्या का खुलासा कर आरोपियों को पकडने में थाना प्रभारी भेडाघाट श्री कमलेश चौरिया, उप निरीक्षक उमंग अग्रवाल, सहायक उप निरीक्षक तेजराम सिह, प्रधान आरक्षक राजेश, आरक्षक हरि सिह, हरीष डेहरिया, श्रीपाल कुमरे, अरविन्द सनोडिया एवं थाना प्रभारी श्री शैलेष मिश्रा के निर्देशन में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक अनिल पाण्डे प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र सिंह, आरक्षक राज माथरे व आरक्षक राजेश मिश्रा का सराहनीय भूमिका रही है।









