थाना माढ़ोताल अंतर्गत सनसनी हत्या का आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त एक्सिस एवं आलाजरब जप्त

---Advertisement---

( उजला दर्पण वेंकटेश्वर राव सीनियर रिपोर्टर जबलपुर )

नाम पता गिरफ्तार आरोपी – रोहित पाल बर्मन पिता प्रेम पाल उम्र 23 वर्ष निवासी राजीवगांधी नगर माढ़ोताल
थाना माढ़ोताल में दिनांक 21-12-25 को आई.एस.बी.टी. मोड़ दीनदयाल चौक में झगड़े की सूचना पर मौके पर पहॅुची पुलिस को श्रीमति सुमिश्रा बाई अहिरवार उम्र 55 वर्ष निवासी गली नम्बर 1 शारदा मंदिर के बाजू से राजीवनगर ने बताया कि वह पचौरी पेट्रोल पम्प के सामने दीनदयाल चौक के पास सब्जी की दुकान लगाती है दिनंाक 21-12-25 की शाम 5-30 बजे उसका भतीजा दिलीप अहिरवार उसकी दुकान पर आकर बताया कि दीनदयाल चौक में पवन अहिरवार की हत्या हो गई है बुआ जल्दी चलो, वह तत्काल दीनदयाल चौक समोसा रसगुल्ला की दुकान के सामने सड़क पर खून पड़ा था एम्बुलेंस खड़ी हुयी थी स्टेªचर पर उसका बेटा पवन अहिरवार को स्टेªचर पर रख दिये थे बेटे के कपड़ों में खून लगा हुआ था, बेटे पवन को धारदार हथियार से दाहिने हाथ एवं दाहिने तरफ गर्दन में चोट के निशान हैं लोगों ने बताया कि सफेद स्कूटी सवार व्यक्ति ने लोहे के बका जैसी चीज मारकर चोट पहॅुचाकर हत्या किया है, उसके घर के पीछे रहने वाले रोहित पाल (बर्मन) के पास सफेद स्कूटी है लगभग 4-5 माह पहले उसका बेटा पवन अहिरवार अपना ईरिक्शा निकालकर ले जा रहा था उस समय रोहित पाल (बर्मन) के घर के गेट से पवन का ई रिक्शा टकरा गया था उसी बात को लेकर रोहित पाल बर्मन और रोहित पाल की मां शकुन बाई से झगड़ा हो गया, शकुन बाई ने पवन अहिरवार को मुंगरिया एवं रोहित पाल बर्मन ने लठ्ठ से पवन के साथ मारपीट की थी उस समय पवन अहिरवार ने रिपोर्ट नहीं की थी, उल्टा शकुन बाई ने पवन की रिपोर्ट की थी, दूसरे दिन भी कुछ कहासुनी हुयी हो गई थी, उस समय रोहित पाल ने पवन अहिरवार एवं पंकज अहिरवार दोनों भाईयों में से किसी एक की हत्या करने की धमकी दिया था। उसे पूरा विश्वास है कि रोहित पाल बर्मन ने ही उसके बेटे पवन अहिरवार उम्र 37 वर्ष की हत्या की है।
घटित हुई घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, सूचना पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक माढ़ोताल श्री बी.एस.गोठरिया एवं एफएसएल अधिकारी श्री अजय सिंह उटिये मौके पर पहुंचे।
पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये आरोपी रोहित पाल बर्मन के विरूद्ध धारा 103(1) बी.एन.एस. तथा 3(2)(व्ही), 3(2)(वहीए) एससी एसटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक माढ़ोताल श्री बी.एस.गोठरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माढ़ोताल श्री वीरेन्द्र सिंह पवार के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।

दौरान विवेचना के गठित टीम द्वारा साईंसफिटिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी रोहित पाल बर्मन को चिन्हित करते हुये थाना माढ़ोताल, क्राईम ब्रांच एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा लगातार आरोपी की पतासाजी करते हुये मुखबिर की सूचना पर दबिश देते हुये जबलपुर-नागपुर हाईवे रिंग रोड के पास ग्राम बसा में नव निर्मित एमआर 4 रोड़ में घेराबंदी कर मय बिना नम्बर की सफेद सिल्वर रंग की एक्सिस के साथ पकड़ा गया, पूरा नाम पता पूछने पर अपना नाम सघन पूछताछ करने पर रोहित पाल बर्मन पिता प्रेम पाल उम्र 23 वर्ष निवासी राजीवगांधी नगर माढ़ोताल बताया तथा पुरानी रंजिश को लेकर घटना करना स्वीकार किया। अरोपी रोहिल पाल बर्मन की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त एक्सिस एवं आलाजरव जप्त करते हुये आरोपी की प्रकरण में गिरफ्तारी कर मान्नीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
उल्लेखनीय भूमिका- हत्या के आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी माढोताल श्री वीरेन्द्र सिंह पवार के नेतृत्व में उप निरीक्षक विजय पुष्पकार, विनीता करोसिया, संजय सिंह, सउनि बेनी राम उइके, सरोज, वेदप्रकाश, विजय शुक्ला , प्रधान आरक्षक धीरेन्द्र तोमर, ओमकार, रतन, आरक्षक कुणाल, विनय, सचिन, पुष्पराज, निकेश, आदित्य विक्रम शैलेन्द्र, प्रतीक, पुष्पराज, महिला आरक्षक रूनिता तथा अपराध थाना प्रभारी श्री शेलेष मिश्रा के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक अशोक मिश्रा, कैलाश मिश्रा तथा सायबल सेल के उप निरीक्षक कपूर सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment