क्या स्मृति मंधाना को धोखा दे रहे थे पलाश मुच्छल? शादी कैंसिल होने की वजह पर सोशल मीडिया में मचा बवाल

---Advertisement---

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना और म्यूजिक डायरेक्टर-फिल्ममेकर पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर को सांगली में होने वाली थी, लेकिन स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना के हार्ट अटैक के चलते शादी को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। इस बात की पुष्टि पलक मुच्छल और स्मृति के मैनेजर तुहिन मिश्रा कर चुके हैं। हालांकि शादी टलने के बाद सोशल मीडिया पर एक नया विवाद भड़क उठा है, जिसने पूरे मामले को चौंकाने वाला मोड़ दे दिया है।

वायरल चैट्स ने बढ़ाई हलचल

शादी के स्थगित होने की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर पलाश मुच्छल की कथित “फ्लर्टी चैट्स” वायरल हुई हैं। एक महिला मैरी डी’कोस्टा ने इंस्टाग्राम पर पलाश के साथ चैटिंग के स्क्रीनशॉट्स शेयर किए, जिनमें वे स्मृति के साथ अपने “लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप” की बातें करते दिख रहे हैं। वायरल चैट्स में पलाश मैरी की तारीफ करते, स्पा और वर्सोवा बीच पर सुबह 5 बजे मिलने का न्योता देते नजर आए। जब मैरी ने पूछा कि क्या वे स्मृति से प्यार करते हैं, तो उन्होंने जवाब टालते हुए विषय बदल दिया।

हम इन चैट्स की सत्यता की पुष्टि नहीं करते, लेकिन ये स्क्रीनशॉट्स रेडिट और इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। कुछ यूजर्स का दावा है कि शादी रुकने की असली वजह पिता की बीमारी नहीं, बल्कि पलाश का कथित अफेयर हो सकता है। हालांकि इसकी भी पुष्टि नहीं हुई है।

सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंटा

स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। कई यूजर्स पलाश को ट्रोल कर रहे हैं, जबकि कुछ लोगों ने समय की संवेदनशीलता देखते हुए परिवार की प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की। एक यूजर ने लिखा—
“स्मृति जैसी मजबूत खिलाड़ी वर्ल्ड कप जित सकती हैं, लेकिन रिश्ते में धोखा किसी के लिए भी मुश्किल होता है।”

सगाई की तस्वीरें इंस्टाग्राम से गायब

फैंस को सबसे ज्यादा चिंता तब हुई जब स्मृति मंधाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सगाई से जुड़े पोस्ट और वह वीडियो हटा दिया, जिसमें पलाश ने उन्हें क्रिकेट ग्राउंड में फिल्मी अंदाज़ में प्रपोज किया था। हालांकि दोनों की कुछ पुरानी तस्वीरें अभी भी उनके प्रोफाइल पर मौजूद हैं।

इस कदम ने फैंस के बीच अटकलें बढ़ा दी हैं कि क्या संबंध में कुछ वाकई ठीक नहीं है। हालांकि स्मृति या पलाश की ओर से कोई आधिकारिक बयान अभी तक जारी नहीं किया गया है।

फिलहाल परिवार पर नजरें

सभी की निगाहें फिलहाल स्मृति के पिता की सेहत पर हैं। जैसे ही वह स्वस्थ होंगे, तभी शादी की नई तारीख पर निर्णय होगा। लेकिन सोशल मीडिया पर जारी विवाद ने पूरे मामले को नई दिशा दे दी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment