बदल रहा है जबलपुर, खुद ही हटा रहे अतिक्रमण: कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, एसपी संपत उपाध्याय और निगम कमिश्नर आरपी अहिरवार।

---Advertisement---

( उजला दर्पण अंकित सेन )

जबलपुर शहर, चौराहे में अतिक्रमण फैला हुआ है, जिसके चलते ना सिर्फ जाम की स्थिति बनती है, बल्कि ट्रैफिक व्यवस्था भी खराब होती है। लिहाजा इसे सुधारने के लिए हाल ही में कलेक्टर,एसपी, निगम कमिश्नर और महापौर ने शहरवासियों से अपील की थी कि शहर अच्छा दिखे तो उसके लिए अतिक्रमण हटाना होगा। बीते एक सप्ताह से पुलिस, प्रशासन के साथ मिलकर नगर निगम लगातार कार्रवाई करते हुए अपील भी कर रहे थे, जिसका असर रविवार को शहर के अधिकांश क्षेत्र में देखा गया। दोपहर को जब निगम की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची, तो देखा कि लोग खुद ही दुकान के बाहर बढ़े हुए अतिक्रमण को हटा रहे थे। जो लोग सड़क किनारे दुकान लगाकर बैठे हुए थे, उन्होंने पीछे तरफ दुकान लगा रखी थी।
दरअसल कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, एसपी संपत उपाध्याय और निगम कमिश्नर आरपी अहिरवार शहर यातायात में बाधित होने को लेकर लगातार कार्रवाई कर रहे थे, इसके साथ ही लोगों को समझाइश भी दी जा रही थी, कि रोड पर अतिक्रमण करने के क्या नुकसान है। प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को नोटिस भी दिए थे, जिसके चलते रविवार की दोपहर जब निगम की टीम छोटी लाइन,गोरखपुर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने पहुंची, तो वहां पर लोग पहले से ही अतिक्रमण को हटा रहे थे। हालांकि सहमति से पक्के अतिक्रमण को बुलडोजर की मदद से तोड़ा गया। निगम कर्मचारियों ने सड़क के किनारे लगे बोर्ड बैनर पोस्टर भी निकाले।
नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने रामपुर, गोरखपुर और आईएसबीटी से लेकर रानीताल चौक तक सड़क के किनारे जमे अतिक्रमणों को हटाया और लेफ्ट टर्न को यातायात के लिए खोला है। बता दे कि इन क्षेत्रों में सड़कों पर यातायात का दबाव बहुत ज्यादा है, और सड़कों के किनारे छोटे दुकानदारों ने अवैध कब्जा कर बैठे हुए थे, जिस वजह से इन मार्गों पर अक्सर जाम की स्थिति बनती थी, लेकिन अब नगर निगम की कार्यवाही के बाद यातायात बेहद आसान हो गया है, जिस वजह से स्थानीय लोगों ने नगर निगम की इस कार्यवाही पर खुशी जताई है।
नगर निगम कमिश्नर ने शहरवासियों से अपील की है, कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाए, क्योंकि इससे आप लोगों, हम सबको परेशानी उठानी पड़ती है। अधिकारियों ने उन दुकानदारों से भी निवेदन किया है, जो कि अपनी दुकानों के सामने अतिक्रमण करते हुए सड़क पर चल रहे यातायात को बाधित करते है। निगम कमिश्नर का कहना है, कि शहर के अभी भी कुछ इलाके, ऐसे है, जहां पर अतिक्रमण काबिज है, जहां पर हटाने के लिए यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि शहर के जिन हिस्सों में अतिक्रमण हुए है, वहां की पहचान कर ली गई है, जल्द ही उन्हें हटाया जाएगा। उन्होंने निवेदन किया है, कि अतिक्रमणकारी स्वंय ही अपना अतिक्रमण हटा ले, तो बेहतर रहेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment