एमपी में पति-पत्नी एक साथ बने आईएएस:राज्य प्रशासनिक सेवा के 16 अफसर पदोन्नत,विभागीय जांच से निकले नारायण नामदेव, कैलाश बुंदेला

---Advertisement---

( अंकित  सेन / उजला दर्पण)

राज्य प्रशासनिक सेवा के 16 अफसरों को आईएएस अवॉर्ड

भोपाल मध्य प्रदेश कैडर के 16 राज्य प्रशासनिक सेवा (एसएएस) अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में पदोन्नत किया गया है। इनमें वे अधिकारी भी शामिल हैं जो विभागीय जांच के चलते पिछले सालों में प्रमोशन से वंचित रह गए थे। राकेश कुशरे और नंदा भलावे कुशरे को एक साथ पदोन्नति मिली है, वे पति-पत्नी हैं। राकेश कुशरे जबलपुर में डिप्टी कलेक्टर रह चुके हैं

जांच में क्लीनचिट मिलने के बाद नारायण प्रसाद नामदेव और कैलाश बुंदेला भी आईएएस बन गए हैं। उज्जैन नगर निगम के पूर्व कमिश्नर आशीष पाठक को भी आईएएस में पदोन्नति दी गई है। मिनिस्ट्री ऑफ पर्सनल, पब्लिक ग्रीवेंस एंड पेंशन्स (डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग-DoPT) की ओर से सोमवार को 2023 और 2024 बैच के लिए आईएएस अवॉर्ड का नोटिफिकेशन जारी किया गया।

इन दोनों ही सालों के लिए राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों की विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक पिछले महीने हुई थी। अब नोटिफिकेशन जारी होने के बाद इन दोनों सालों में 8-8, यानी कुल 16 अधिकारियों को आईएएस में पदोन्नत कर दिया गया है।

2023 बैच में इन्हें मिला आईएएस बनने का मौका

जिन आईएएस अफसरों को 2023 बैच के लिए हुई डीपीसी में आईएएस बनने का मौका मिला है। उसमें ये 8 अफसर शामिल हैं।

1- नारायण प्रसाद नामदेव

2- डॉ कैलाश बुंदेला

3- नंदा भलावे कुशरे

4- अनिल कुमार डामोर

5- सविता झानिया

6- सारिका भूरिया

7- कमल सोलंकी

8- जितेंद्र सिंह चौहान

2024 के लिए इनका हुआ आईएएस में सिलेक्शन

2024 की डीपीसी के लिए जिन राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का नाम चुना गया है, उसमें ये उज्जैन में पदस्थ अपर कलेक्टर संतोष टैगोर और पूर्व निगमायुक्त उज्जैन आशीष पाठक का नाम शामिल है। जो अधिकारी आईएएस बने उनके नाम हैं।

1- संतोष कुमार टैगोर

2- निशा डामर

3- राकेश कुशरे

4- शैली कनाश

5- रोहन सक्सेना

6- कविता बाटला

7- सपना अनुराग जैन

आशीष कुमार पाठक विभागीय जांच और आयु अधिक होने के कारण नहीं बन पाए आईएएस

राज्य प्रशासनिक सेवा के सबसे सीनियर अफसरों में अब विवेक सिंह, पंकज शर्मा के नाम शामिल हैं, जो आईएएस अवॉर्ड के लिए तय आयु सीमा 56 साल से ऊपर निकल चुके हैं। इनके अलावा जयेंद्र कुमार विजयवत, मनोज मालवीय, कमल चंद्र नागर, द्वारका प्रसाद बर्मन, कमलेश पुरी, सरोधन सिंह को भी विभागीय जांच और आयु सीमा अधिक होने के चलते आईएएस बनने का मौका नहीं मिल पाया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment