CS अनुराग जैन को लेकर दिल्ली पहुंचे CM मोहन यादव:31 अगस्त को खत्म हो रहा मुख्य सचिव का कार्यकाल 

---Advertisement---

( रामगोपाल सिंह/उजला दर्पण )

भोपाल  मुख्य सचिव अनुराग जैन के कार्यकाल में वृद्धि को लेकर एक बार फिर प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारे में चर्चाएं चल रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को दिल्ली गए हैं। उनके साथ मुख्य सचिव अनुराग जैन भी हैं। माना जा रहा है कि अनुराग जैन के कार्यकाल को लेकर निर्णय हो सकता है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कैबिनेट मीटिंग और भोपाल-जबलपुर में हुए स्थानीय कार्यक्रमों के बाद दिल्ली गए हैं। सीएम यादव पहले जबलपुर गए। वहां से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा दिल्ली पहुंचे हैं।

दिल्ली में आज सीएम यादव केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात और बैठक करेंगे। इस दौरान सीएस अनुराग जैन के एक्सटेंशन को लेकर अंतिम निर्णय और आदेश जारी करने की स्थिति साफ होगी। मुख्यमंत्री देर रात भोपाल लौट आएंगे।

कार्यकाल खत्म होने में अभी 5 दिन बाकी

उधर, मुख्य सचिव जैन का कार्यकाल पूरा होने में अब पांच दिन का समय बाकी है और वर्किंग डे तीन दिन बचे हैं। 29 अगस्त के बाद दो दिन शनिवार और रविवार को सार्वजनिक अवकाश है। इसलिए यह माना जा रहा है कि सीएस जैन का एक्सटेंशन या इस पद पर नए अफसर की तैनाती इस अवधि में क्लियर हो जाएगी।

मुख्य सचिव कार्यालय ने वर्तमान सीएस के कार्यकाल में वृद्धि के संकेत दिए हैं। दूसरी ओर सूत्रों का यह भी कहना है कि अगर मुख्य सचिव जैन को एक्सटेंशन नहीं मिलता है तो उन्हें केंद्र में या प्रदेश में नई जिम्मेदारी जल्द सौंपी जाएगी।

गौरतलब है कि नए सीएस के पद के लिए अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा सबसे प्रबल दावेदार हैं। वे जैन के रिटायरमेंट के बाद एमपी कैडर के सबसे सीनियर आईएएस हो जाएंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment