मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले भोपाल नगर निगम आयुक्त श्री रामप्रकाश अहिरवार, शहर की व्यवस्थाओं और आगामी कार्ययोजना पर हुई विस्तृत चर्चा
भोपाल। नगर पालिक निगम भोपाल के आयुक्त श्री रामप्रकाश अहिरवार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान भोपाल शहर की विभिन्न व्यवस्थाओं, नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने तथा शहर के समग्र विकास से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान नगर की वर्तमान व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने, नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा आगामी कार्ययोजना को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। साथ ही, शहर की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों की प्राथमिकताओं और उनके प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में आगे की कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई।
नगर निगम प्रशासन का उद्देश्य सुनियोजित कार्ययोजना, बेहतर विभागीय समन्वय और प्रभावी निगरानी के माध्यम से भोपाल की व्यवस्थाओं को अधिक सुदृढ़ बनाना है, ताकि नागरिकों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक शहर का वातावरण मिल सके।
नगर पालिक निगम, भोपाल
#Bhopal #BMCNews #RamPrakashAhirwar #DrMohanYadav #BhopalMunicipalCorporation #SmartBhopal










