करंट फैलने की अफवाह से महाकाल मंदिर में अफरा-तफरी, भगदड़ जैसी स्थिति; कई श्रद्धालु घायल

---Advertisement---

करंट फैलने की अफवाह से महाकाल मंदिर में अफरा-तफरी, भगदड़ जैसी स्थिति; कई श्रद्धालु घायल

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के ऊपरी तल पर स्थित श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए लगी कतार में सोमवार को अचानक अफरा-तफरी मच गई। हरसिद्धि मंदिर चौराहे के समीप बैरिकेडिंग के भीतर डीपी के पास करंट फैलने की अफवाह के बाद दर्शन के लिए कतार में खड़े श्रद्धालुओं में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

 

अचानक मची अफरा-तफरी के चलते कई श्रद्धालु गिर पड़े और कुछ को चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस एवं सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित किया। घायल श्रद्धालुओं को उपचार के लिए चरक अस्पताल ले जाया गया।

 

घटना के बाद मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, डीपी के समीप वास्तव में करंट फैला था या यह महज अफवाह थी, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

 

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है। नागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के कारण पहले से ही भीड़ का दबाव बना हुआ था। ऐसे में अफवाह फैलने के बाद स्थिति अचानक बिगड़ गई।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment