नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार के निर्देशन एवं स्वास्थ्य अधिकारी अभिनव मिश्रा के मार्गदर्शन में RRR अभियान को मिली ऐतिहासिक सफलता, श्रीधरा फाउंडेशन के अध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव एवं उजला दर्पण के स्टेट हेड और मध्यप्रदेश राज्य मानव अधिकार संगठन जबलपुर के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंकित सेन के विशेष सहयोग से घर-घर पहुँचा स्वच्छता और पुनर्चक्रण का संदेश

---Advertisement---

जबलपुर। नगर पालिक निगम जबलपुर के जोन क्रमांक 15 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 74 (डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम वार्ड) में श्रीधरा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में न्यू राम नगर स्थित अनमोल हाइट्स परिसर में RRR (Reduce, Reuse, Recycle) कलेक्शन अभियान का सफल आयोजन किया गया। नगर निगम के सहयोग से आयोजित यह अभियान रविवार 26 जुलाई को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक संचालित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर पुनर्चक्रण योग्य सामग्री एकत्रित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

 

यह अभियान नगर निगम आयुक्त श्री राम प्रकाश अहिरवार के निर्देशन एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री अभिनव मिश्रा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। अभियान के दौरान नगर निगम की RRR वाहन टीम, चालक एवं सहयोगी कर्मचारियों ने पूरे समर्पण और उत्साह के साथ कार्य करते हुए घर-घर से पुनर्चक्रण योग्य सामग्री का संग्रह किया। आयोजन समिति ने नगर निगम प्रशासन एवं पूरी RRR टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग को अभियान की सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया।

 

अभियान को सफल बनाने में श्रीधरा फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं संस्थापक श्री अभिषेक श्रीवास्तव ने सक्रिय नेतृत्व प्रदान किया। वहीं उजला दर्पण समाचार पत्र के स्टेट हेड और मध्यप्रदेश राज्य मानव अधिकार संगठन जबलपुर के कार्यकारी जिला अध्यक्ष श्री अंकित सेन ने अभियान के प्रचार-प्रसार, जनजागरूकता और सामाजिक सहभागिता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दोनों ने नागरिकों से स्वच्छता, पुनः उपयोग एवं पुनर्चक्रण की संस्कृति अपनाने का आह्वान किया।

 

अभियान की सफलता में श्री शिशिर सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी वार्ड महामंत्री श्रीमती नेहा सिंह जो कि वार्ड 74 की महामंत्री भी है। जिनका योगदान अत्यंत सराहनीय रहा। दोनों ने कॉलोनी के घर-घर जाकर नागरिकों से संपर्क किया, उन्हें RRR अभियान के उद्देश्य की जानकारी दी तथा अधिक से अधिक लोगों को इस जनहितकारी पहल से जोड़ने का कार्य किया। उनके निरंतर जनसंपर्क के परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में रहवासियों ने अभियान में सहभागिता सुनिश्चित की।

कार्यक्रम के दौरान नागरिकों ने उपयोगी एवं पुनर्चक्रण योग्य वस्तुओं का संग्रह कर स्वच्छता, संसाधनों के संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाई। उपस्थित सभी लोगों ने भविष्य में भी ऐसे अभियानों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया तथा स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण-अनुकूल जबलपुर के निर्माण में निरंतर सहयोग देने का विश्वास व्यक्त किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment