उदयपुरा ब्रेवरेज प्रा.लि. पर 97.75 लाख बकाया: कुर्की कार्रवाई, 407 वाहन जब्त
कुर्क सम्पत्तियों की होगी नीलामी, वैधानिक प्रक्रिया शुरू
जबलपुर। नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार नगर निगम ने बकाया करों की वसूली के लिए सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। औद्योगिक क्षेत्र रिछाई स्थित उदयपुरा ब्रेवरेज प्रा.लि. पर 97 लाख 75 हजार रुपये की संपत्ति कर राशि बकाया होने के कारण निगम ने कुर्की की कार्रवाई करते हुए कंपनी की अचल एवं चल संपत्तियों को जब्त कर लिया।
राजस्व विभाग की टीम ने बार-बार नोटिस देने के बावजूद कर राशि जमा न करने पर गार्ड रूम, कॉन्फ्रेंस हॉल एवं विश्राम गृह को कुर्क कर वहां नोटिस चस्पा किया। साथ ही चल संपत्ति के रूप में एक 407 वाहन भी जब्त किया गया।
नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि के भीतर बकाया राशि जमा नहीं होने की स्थिति में कुर्क की गई सभी संपत्तियों को वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए नीलाम किया जाएगा।
वसूली अभियान तेज
निगम द्वारा संभागवार और वार्डवार बकाया करों की वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिन करदाताओं द्वारा बार-बार सूचना देने के बाद भी कर जमा नहीं किया जा रहा है, उनके विरुद्ध कुर्की, तालाबंदी और नल कनेक्शन काटने जैसी कठोर कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई के दौरान उपस्थित अधिकारी
कार्रवाई के समय राजस्व अधिकारी आनंद मिश्रा, सहायक राजस्व अधिकारी मयंक चौरसिया, संभागीय अधिकारी संतोष अग्रवाल, राजस्व निरीक्षक शिरीष उपाध्याय, सहायक राजस्व निरीक्षक राहुल श्रीवास्तव एवं नीरज जैन सहित राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि बकाया करों की वसूली में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी बकायादारों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई जारी
उदयपुरा ब्रेवरेज प्रा.लि. पर 97.75 लाख बकाया: कुर्की कार्रवाई, 407 वाहन जब्त
Updated On: March 11, 2026 6:58 pm

---Advertisement---









