शहर में बुनियादी सुविधाओं को और सुदृढ करने को लेकर निगमायुक्त सक्रिय, वार्डो में जल चैपाल लगाकर नागरिकों से किया जायेगा संवाद

---Advertisement---

शहर में बुनियादी सुविधाओं को और सुदृढ करने को लेकर निगमायुक्त सक्रिय, वार्डो में जल चैपाल लगाकर नागरिकों से किया जायेगा संवाद

 

निगमायुक्त ने सीवर, स्वास्थ्य और अमृत फेज-2 कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

 

जबलपुर। शहर की बुनियादी सुविधाओं को और बेहतर बनाने और आगामी मानसून के मद्देनजर जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने एक बैठक कर शहर के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स और जनहित के कार्यों का बारीकी से समीक्षा की। बैठक के दौरान निगमायुक्त ने विभागवार कार्यों की प्रगति रिपोर्ट जांची। समीक्षा में अमृत फेज-2 और सीवर कार्यो को समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिये। बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था और पार्कों के सौंदर्यीकरण पर जोर दिया गया। निगमायुक्त श्री अहिरवार ने यह भी निर्देशित किया कि सभी लोग अपने अपने विभागों से संबंधित कार्यो को पारदर्शिता के साथ करें।

*मानसून पूर्व तैयारियां, जल निकासी पर विशेष जोर*

वर्षा ऋतु के आगमन से पहले शहरवासियों को जलभराव की समस्या से बचाने के लिए निगमायुक्त ने निर्देश दिए हैं कि वर्षाजल निकासी की व्यवस्था को सुगम बनाया जाए। उन्होंने नालों की सफाई और ड्रेनेज लाइनों के चोक पॉइंट को तत्काल ठीक करने को कहा है ताकि बारिश के दौरान सड़कों पर पानी जमा न हो।

*जनभागीदारी के लिए जल चैपाल*

भरपू जलापूर्ति और जल वितरण व्यवस्था से संबंधित प्रकरणों के लिए निगम अब सीधे जनता के बीच जाएगा। निगमायुक्त ने शहर के विभिन्न वार्डों में जल चैपाल आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। नागरिकों की पेयजल संबंधी समस्याओं को मौके पर सुनना और उनका समाधान करने के निर्देश निगमायुक्त ने जल विभाग के अधिकारियों को दिये।

गौरतलब है कि नगर निगम द्वारा बड़े पैमाने पर मनसून आगमन के पूर्व नाला नालियों की सफाई से लेकर काॅलोनियों एवं बस्तियों में सफाई व्यवस्था सुदृढ़ की गई हैं, वहीं जल विभाग एवं लोककर्म विभाग के द्वारा भी नागरिकों की बुनियादी सुविधाओं को और मजबूत करने की दिशा में तेज गति से तैयारियाॅं हुई है जिसका लाभ नागरिकों को मिल रहा है। बैठक के दौरान निगमायुक्त ने सभी अधिकारियों को जनहित के सभी कार्यो को तत्परता से करने के भी निर्देश दिये हैं। बैठक में समस्त अपर आयुक्त, उपायुक्त, सहायक आयुक्त एवं विभागीय प्रमुख आदि उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment