शिक्षिका की संदिग्ध मौत: ससुराल वालों पर हत्या का आरोप, बेटा बोला—”मम्मी को पापा ने मारा”
सीधी/सतना।
डॉ. स्नेहल सिंह, जो सिंगरौली जिले में असिस्टेंट प्रोफेसर थीं, की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के मायके पक्ष ने इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या बताया है। मामला सीधी जिले के गोपालपुर गांव का है, जहां ससुराल में उनका शव फंदे से लटका मिला।
घटनाक्रम:
डॉ. स्नेहल सिंह की शादी 17 जून 2012 को अभिषेक सिंह से हुई थी। मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और पैसों की मांगें की जाती रहीं।
22 मई को अपनी दादी के निधन के बाद स्नेहल मायके आई थीं। 26 मई की रात करीब 11:30 बजे उनके पति ने फोन कर अपशब्द कहे। इसके बाद 25 मई की रात उन्हें रीवा जाने के बहाने ससुराल बुलवाया गया।
अगली सुबह 26 मई को उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। शरीर पूरी तरह अकड़ा हुआ था और कमरे में खून भी फैला हुआ था, जिससे आत्महत्या की थ्योरी पर सवाल उठ रहे हैं।
बेटे का बयान चौकाने वाला:
मृतका के 7 साल के बेटे ने कहा है—
“मम्मी को पापा ने मारा, मैं पापा के साथ नहीं जाऊंगा। पापा बहुत बुरे हैं। कई बार मम्मी को मारा और नाना-नानी को भी गालियां दीं।”
मायके पक्ष का आरोप:
मृतका के भाई ने बताया कि उन्होंने रात 9:30 बजे बहन को ससुराल छोड़ा था।
अगले दिन सुबह 9 बजे उनकी मौत की सूचना मिली
।
पति, सास, ससुर और बुआ पर हत्या का आरोप लगाया गया है।
मायके पक्ष का कहना है कि डॉ. स्नेहल अपने बेटे की परवरिश और घर-परिवार के लिए संघर्ष करती रहीं, लेकिन ससुरालवालों की प्रताड़ना लगातार बढ़ती गई।
न्याय की मांग:
मायके पक्ष ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। वे चाहते हैं कि:
हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए
पति और ससुरालवालों की तुरंत गिरफ्तारी हो
बेटे को न्यायिक संरक्षण मिले
समाज से अपील:
हम सबकी ज़िम्मेदारी है कि इस शिक्षित, होनहार बेटी के लिए इंसाफ की लड़ाई में साथ दें।
#JusticeForDrSnehalSingh
#StopDowryDeaths
#FightForSnehal
#RaiseYourVoice









