खेत में टूटी LT लाइन बनी मौत का कारण, करंट लगने से किसान की मौत

---Advertisement---

खेत में टूटी LT लाइन बनी मौत का कारण, करंट लगने से किसान की मौत

रामपुर बघेलान सतना। ग्राम रिमार में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा सामने आया। धान के खेत में खाद डाल रहे 40 वर्षीय किसान रमेश शुक्ला, पिता कमला प्रसाद शुक्ला की करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि खेत में LT विद्युत लाइन कई दिनों से टूटी पड़ी थी। ग्रामीणों के अनुसार, इसकी सूचना बिजली विभाग को पहले ही दी जा चुकी थी, लेकिन लाइन की मरम्मत नहीं की गई।

खेत में खाद डालने के दौरान किसान का पैर टूटी हुई विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे वह करंट की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर बेला चौकी प्रभारी रंजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए रामपुर स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

ग्रामीणों में आक्रोश

हादसे के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते टूटी विद्युत लाइन की मरम्मत कर दी जाती, तो हादसा टाला जा सकता था।

सवाल यह है कि खेतों में खुले और टूटे विद्युत तारों की शिकायतों पर जिम्मेदार विभाग कब गंभीरता से कार्रवाई करेगा?

#RampurBaghelan #SatnaNews #KisanKiMaut #MPBijliVibhag #ElectricityDepartment #BreakingNews

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment