राजस्थान उपचुनाव: जनसभाओं और रोड शो से चुनावी माहौल गरमाया

---Advertisement---

जयपुर, रामगढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की विशाल जनसभा की तैयारियों में भाजपा महिला मोर्चा ने बड़ौदा मेव के मुख्य बाजार में दुकानदारों और स्थानीय जनता को पीले चावल बांटे। इस आयोजन में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा, प्रदेश महामंत्री जयश्री गर्ग, और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। भाजपा ने लोगों से अपने प्रत्याशी सुखवंत सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

रामगढ़ में भाजपा नेताओं की धुआंधार प्रचार यात्रा, कांग्रेस पर साधा निशाना

भाजपा के दिग्गज नेता रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर रहे हैं। उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने नौगांव और आसपास के क्षेत्रों में दौरा किया। बैरवा ने कांग्रेस पर पेपर लीक और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर निशाना साधा, वहीं चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा सभी को साथ लेकर विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है। चतुर्वेदी ने कांग्रेस प्रत्याशी आर्यन खान पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे बेरोजगारी को लेकर जनता को गुमराह कर रहे हैं।

दलित वोटर्स को भ्रमित कर रही कांग्रेस: किरोड़ी मीणा का आरोप

राजस्थान सरकार के मंत्री किरोड़ी मीणा ने रामगढ़ में भाजपा की एक जनसभा में कांग्रेस पर दलितों को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। मीणा ने कहा कि कांग्रेस अनुसूचित जाति के लोगों को आरक्षण के मुद्दे पर गुमराह कर रही है, जबकि भाजपा आरक्षण का समर्थन करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने अमेरिका में आरक्षण के खिलाफ बयान दिए हैं, जो कांग्रेस की नीति को उजागर करता है।

सलुम्बर में दीया कुमारी का रोड़ शो, भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास

सलुम्बर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी शांता देवी मीणा के समर्थन में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने जोरदार प्रचार किया। उन्होंने सलुम्बर के विभिन्न इलाकों में रोड़ शो किया और जावद में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। कुमारी ने क्षेत्र की जनता से दिवंगत विधायक अमृतलाल मीणा के अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लेने की अपील की। इस सभा में कई विधायक और भाजपा नेता भी मौजूद रहे।

दौसा में जगमोहन मीणा का जनसंपर्क, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे रोड शो

दौसा विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी जगमोहन मीणा ने विभिन्न कॉलोनियों में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया और भाजपा के पक्ष में वोट की अपील की। रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी दौसा में रोड शो करेंगे, जिससे प्रत्याशी को मजबूती मिलेगी।

देवली उनियारा में सतीश पूनिया ने सभाओं का आयोजन, विकास के लिए भाजपा को समर्थन की अपील

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने देवली उनियारा के विभिन्न गांवों में जनसभाएं की और जनता से भाजपा को समर्थन देने का आग्रह किया। पूनिया ने कहा कि राज्य में डबल इंजन की सरकार बनने से समग्र विकास होगा।

राजस्थान में आगामी उपचुनाव को लेकर भाजपा ने जोरदार प्रचार अभियान चलाया है। भाजपा नेता जनता से प्रत्यक्ष संवाद कर कांग्रेस पर हमला कर रहे हैं और भाजपा के विकास एजेंडे को सामने रख रहे हैं। रामगढ़, सलुम्बर, दौसा, और देवली उनियारा में विभिन्न नेताओं की जनसभाओं और रोड शो से भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment